गाजियाबाद में रेंगता रहा वाहन पोर्टल, घंटों इंतजार के बाद नहीं हो पाया काम
गाजियाबाद में वाहन पोर्टल कई दिनों से तकनीकी खामियों और धीमी गति से जूझ रहा है, जिससे आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस, पंजीकरण और अन्य वाहन संबंधी कार्य प् ...और पढ़ें
-1778888610662_m.webp)
वाहन पोर्टल पिछले कई दिनों से तकनीकी खामियों से जूझ रहा है।
HighLights
वाहन पोर्टल में तकनीकी खामियों से कामकाज प्रभावित।
लाइसेंस, पंजीकरण जैसे कार्य घंटों प्रतीक्षा के बाद भी नहीं।
समस्या समाधान हेतु परिवहन आयुक्त को पत्र भेजा गया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वाहन संबंधी सेवाओं के लिए उपयोग में आने वाला वाहन पोर्टल पिछले कई दिनों से तकनीकी खामियों से जूझ रहा है। बृहस्पतिवार को भी पोर्टल की रफ्तार सुस्त रही और बार-बार लागआउट की समस्या के कारण कामकाज प्रभावित होता रहा। इसका असर सीधे तौर पर आरटीओ कार्यालय में आने वाले वाहन स्वामियों और विभागीय कर्मचारियों दोनों पर पड़ा।
पोर्टल के धीमे होने से लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, नामांतरण, परमिट जारी करने और टैक्स जमा जैसे आवश्यक कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे लोग घंटों प्रतीक्षा करने के बावजूदअपने कार्य पूरे नहीं करा सके। कर्मचारियों को भी एक-एक फाइल निस्तारित करने में असामान्य समय लग रहा है।
तीन दिनों से सर्वर की स्थिति लगभग ठप जैसी बनी हुई
अधिकारियों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से सर्वर की स्थिति लगभग ठप जैसी बनी हुई है। कई बार डेटा भरने के बाद पोर्टल अचानक लागआउट हो जा रहा है, जिससे प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ती है। इससे काम का दबाव बढ़ गया है और लंबित फाइलों की संख्या में इजाफा हो रहा है।समस्या की गंभीरता को देखते हुए कार्यालय की ओर से परिवहन आयुक्त को पत्र भेजा गया है।
पत्र में अनुरोध किया गया है कि एनआइसी के माध्यम से वाहन पोर्टल की तकनीकी खामियों को जल्द दूर कराया जाए, ताकि आम जनता और विभागीय कामकाज में आ रही रुकावट समाप्त हो सके। एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समस्या से शासन को अवगत करा दिया गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पोर्टल की सुचारु कार्यप्रणाली बहाल होते ही लंबित कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित कराया जाएगा।