Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम में चलते वाहनों पर गिरा पेड़, हादसे में दो बाइक सवार घायल

    Updated: Fri, 15 May 2026 09:03 PM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अभय खंड में एक पुराना पेड़ सड़क पर गिरने से दो दोपहिया वाहन चालक घायल हो गए। घटना से यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस ने प ...और पढ़ें

    HighLights

    1. इंदिरापुरम में पुराना पेड़ सड़क पर अचानक गिरा।

    2. दो दोपहिया वाहन चालक घायल, अस्पताल में भर्ती।

    3. पेड़ गिरने से यातायात बाधित, पुलिस ने हटाया।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। इंदिरापुरम के अभय खंड में शुक्रवार शाम डिवाइडर पर खड़ा एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में आने से नीचे से गुजर रहे दो दोपहिया वाहन चालक घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बताया गया है कि पेड़ काफी पुराना था और कमजोर हो गया था।

    वहीं पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

    WhatsApp Image 2026-05-15 at 20.37.26

    स्कूटी सवार भी हुआ घायल

    इंदिरापुरम के एक होटल पर काम करने वाले सरफराज का कहना है कि वह एक होम डिलीवरी का आर्डर लेकर वैशाली जा रहे थे। जब वह सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास पहुंचे तो अचानक एक पेड़ उनकी बाइक पर आ गिरा। इस घटना में उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और वह घायल हो गए। सरफराज ने बताया कि उनके बराबर से जा रहे वैशाली निवासी स्कूटी सवार राहुल भी घायल हो गए।

    अचानक पेड़ गिरने से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पेड़ गिरने के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ को मौके से हटवाया। तब जाकर यातायात सामान्य हुआ।

    यह भी पढ़ें- ट्रिब्यून चौक फ्लाईओवर पर ब्रेक; पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट की रोक, चंडीगढ़ प्रशासन को अंतिम फैसले का इंतजार

    यह भी पढ़ें- बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर टूटकर गिरी पेड़ की डाल, दो मजदूरों की मौके पर मौत

    खबरें और भी