Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में हरनंदीपुरम योजना के दूसरे चरण को हरी झंडी, जीडीए बोर्ड ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

    Updated: Sat, 16 May 2026 05:38 AM (IST)

    गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की बोर्ड बैठक में हरनंदीपुरम आवासीय योजना के दूसरे चरण के लिए 2179.50 करोड़ रुपये की भूमि खरीद को मंजूरी दी गई। बैठक ...और पढ़ें

    हरनंदीपुरम आवासीय योजना के द्वितीय चरण को मिली हरी झंडी।

    हरनंदीपुरम आवासीय योजना के द्वितीय चरण को मिली हरी झंडी।

    HighLights

    1. हरनंदीपुरम योजना के दूसरे चरण को भूमि खरीद मंजूरी।

    2. 2179.50 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

    3. 102 मीटर ऊंचे हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म खरीद को भी मंजूरी।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 172वीं बोर्ड बैठक बुधवार शाम प्राधिकरण सभागार में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मेरठ मंडलायुक्त एवं जीडीए बोर्ड के अध्यक्ष भानु चंद्र गोस्वामी ने की। शहरी विकास से जुड़े 13 महत्वपूर्ण एजेंडों पर गहन मंथन के बाद सभी प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

    नई टाउनशिप हरनंदीपुरम आवासीय योजना के द्वितीय चरण के लिए ग्राम भोवापुर, मोरटा और शाहपुर निज-मोरटा की 125.28 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से खरीदने के लिए 2179.50 करोड़ के वित्तीय अनुमोदन को हरी झंडी दी गई। इस योजना में चौड़ी सड़कें, हरित क्षेत्र, आधुनिक सीवरेज, शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाएं और स्मार्ट अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।

    102 मीटर ऊंचाई तक आग पर पाया जा सकेगा काबू

    हाईराइज इमारतों को ध्यान में रखते हुए 102 मीटर ऊंचाई तक सक्षम हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की खरीद को मंजूरी दी गई। इसके लिए जीडीए द्वारा पहले ही 100 करोड़ की धनराशि अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग को उपलब्ध कराई जा चुकी है। उपकरणों की गुणवत्ता के लिए थर्ड पार्टी क्वालिटी एश्योरेंस भी लागू होगा।

    हाईटेक टाउनशिप समेत कई अहम फैसले

    बैठक में वेब सिटी परियोजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मधुबन बापूधाम योजना, इंदिरापुरम शक्ति खंड-2 में भू-उपयोग परिवर्तन तथा सन सिटी हाईटेक टाउनशिप की संशोधित डीपीआर को भी मंजूरी प्रदान की गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जीडीए बोर्ड की बैठक में मंजूरी; एरोसिटी का भी होगा निर्माण