गाजियाबाद में घर बनाना हुआ महंगा, जीडीए ने बढ़ाई नक्शा पास कराने की फीस
गाजियाबाद में नए वित्तीय वर्ष से घर बनाना महंगा हो गया है। जीडीए ने मानचित्र स्वीकृति शुल्क में कास्ट इंडेक्स के तहत लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की ह ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही घर बनाने की योजना बना रहे लोगों को झटका लगा है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) से नक्शा पास कराना अब महंगा हो गया है।
एक अप्रैल से मानचित्र स्वीकृति शुल्क को कास्ट इंडेक्स के तहत करीब पांच फीसदी तक बढ़ा दिया गया है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ना तय है।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की स्वीकृत योजनाओं में भूखंड पर मकान निर्माण के लिए प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य होता है। इसके लिए फीस सहित विभिन्न मदों में शुल्क लिया जाता है। नए आदेश के तहत अब यह शुल्क बढ़ा दिया गया है।
-1775150105677.jpg)
पहले क्या था शुल्क और अब क्या होगा?
जीडीए सचिव द्वारा जारी आदेशों के अनुसार शासन के निर्देशों का पालन करते हुए यह वृद्धि लागू की गई है। उदाहरण के तौर पर जहां पहले नक्शा पास कराने पर 100 रुपये शुल्क देना पड़ता था, अब वही शुल्क बढ़कर 105 रुपये हो गया है। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि यह वृद्धि पूरी तरह नियमानुसार है और कास्ट इंडेक्स के आधार पर की गई है।
- यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ विहार आवासीय प्लॉट योजना में रुचि नहीं ले रहे लोग, कब्रिस्तान और ज्यादा कीमत बना कारण
- यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में अपनी जमीन पर आशियाना का सपना होगा पूरा, सिद्धार्थ विहार में पहली आवासीय प्लॉट योजना लॉन्च
- यह भी पढ़ें- NCR में घर चाहने वालों के लिए खुशखबरी, गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आवासीय भूखंडों की योजना लॉन्च