Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जवाहर, दिल्ली, डासना और सिहानी गेट को मिलेगा नया रूप, गाजियाबाद नगर निगम करेगा सुंदरीकरण

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:30 AM (IST)

    गाजियाबाद नगर निगम शहर के ऐतिहासिक जवाहर गेट, दिल्ली गेट, डासना गेट और सिहानी गेट का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कराएगा। निगम ने इन चारों गेटों का सर्वे ...और पढ़ें

    घंटाघर जवाहर गेट का प्रतीकात्मक फोटो। सौ- नगर निगम

    घंटाघर जवाहर गेट का प्रतीकात्मक फोटो। सौ- नगर निगम

    HighLights

    1. गाजियाबाद के चार ऐतिहासिक गेटों का होगा जीर्णोद्धार।

    2. नगर निगम ने जवाहर, दिल्ली, डासना, सिहानी गेट का सर्वे किया।

    3. 6 महीने में शुरू होगा काम, अन्य स्थानों पर भी सुंदरीकरण।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शहर की ऐतिहासिक धरोहर कहे जाने वाले जवाहर गेट, दिल्ली गेट, डासना गेट और सिहानी गेट का नगर निगम जीर्णेाद्धार और सुंदरीकरण कराने जा रहा है।

    इसके लिए निगम ने इन चारों गेटों का सर्वे भी करा लिया है। निर्माण विभाग इन गेटों का सुंदरीकरण करेगा। इसके अलावा शहर के प्रमुख छह स्थानों पर स्कल्पचर के माध्यम से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। ये स्थान आनंद विहार प्वाइंट, इंदिरापुरम, रोटरी गोल चक्कर, तिगड़ी गोल चक्कर और राज नगर सेक्टर 10 हैं।

    77947498

    आगामी 6 महीने के भीतर शहर के प्राचीन द्वारों पर भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा प्राचीन तालाबों,मार्गों और इमारतों का भी नगर निगम जीर्णोद्धार करेगा।

    यह भी पढ़ें- बिंदवारा में चार सौ साल पुराने मंदिर का अवशेष ढहा, लाल धुएं के साथ गिरी मुंगेर का ऐतिहासिक धरोहर

    यह भी पढ़ें- यूपी के 42 स्मारकों के संरक्षण पर 20.70 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार, चमकाए जाएंगे 25 जिलों के ऐतिहासिक धरोहर