Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदिरापुरम के लिए खुशखबरी: कनावनी में आधुनिक कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण जल्द होगा शुरू

    Updated: Wed, 06 May 2026 08:55 AM (GMT+05:30)

    इंदिरापुरम में कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान के लिए कनावनी में आधुनिक ट्रांसफर स्टेशन का काम जल्द शुरू होगा। ...और पढ़ें

    आधुनिक ट्रांसफर स्टेशन का काम जल्द शुरू होगा। जागरण

    आधुनिक ट्रांसफर स्टेशन का काम जल्द शुरू होगा। जागरण

    HighLights

    1. इंदिरापुरम में आधुनिक कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण

    2. नगर निगम एक सप्ताह में वर्क आर्डर करेगा जारी

    3. सात करोड़ की लागत से छह माह में होगा पूरा

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम से कूड़े निस्तारण की समस्या के लिए बन रहे आधुनिक ट्रांसफर स्टेशन का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि सप्ताह भर में निर्माण के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

    जीडीए से हस्तांतरण के बाद से ही इंदिरापुरम के निवासी कूड़े की समस्या के निस्तारण के लिए मांग कर रहे थे। नगर निगम की योजना क्षेत्र में कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाने की थी।

     जीडीए ने दी कितनी भूमि?

    जीडीए से इसके लिए आठ हजार वर्गमीटर भूमि की मांग निगम अधिकारियों ने की तो कनावनी में उनको भूमि उपलब्ध कराई गई। निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भूमि मिलने के बाद डीपीआर तैयार कराई।

    आधुनिक ट्रांसफर स्टेशन के निर्माण और मशीनों पर सात करोड़ का खर्च आएगा। ट्रांसफर स्टेशन के लिए विभाग ने क्लोज्ड कैप्सूल (बंद कंटेनरन में कूड़ा ले जाने वाले वाहन) भी खरीदे हैं।

    इनसे इंदिरापुरम से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा और ट्रांसफर स्टेशन तक लाया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश ने बताया कि वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, जो छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम में जगमगाएंगे रास्ते, अभयखंड और ज्ञानखंड में पांच जगह लगेंगी हाइ मास्ट लाइटें

    यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम की विधायक कॉलोनी और न्यायखंड-1 में हुई सीवरयुक्त पानी की सप्लाई, भड़के लोग

    खबरें और भी