Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में कावंड़ रूट पर निगम ने लगाई 20 किलोमीटर तक बैरिकेडिंग, 334 कैमरों से होगी निगरानी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:24 AM (IST)

    गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के लिए नगर निगम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 20 किलोमीटर तक बैरिकेडिंग और 334 कैमरों से निगरानी के साथ सड़कें गड्ढा मुक्त ...और पढ़ें

    श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर के पास की गई बैरिकेडिंग। जागरण

    श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर के पास की गई बैरिकेडिंग। जागरण

    HighLights

    1. कांवड़ मार्ग पर 20 किलोमीटर तक बैरिकेडिंग पूरी।

    2. सुरक्षा के लिए 334 कैमरों से होगी लगातार निगरानी।

    3. नगर निगम ने कांवड़ मार्ग को किया गड्ढा मुक्त।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कावड़ यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए निगम की तैयारी पूरी हो गई। निर्माण विभाग ने निर्धारित कावड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग लगा दी है। इसमें मुख्य मार्ग से कनेक्टिंग गलियों के बाहर भी बांस और बल्लियों से बैरिकेडिंग की गई है।

    सुरक्षा की दृष्टि से कांवड़ के मुख्य मार्ग पर आने वाले नालों के बाहर भी बैरिकेडिंग की गई है, सावन के पहले सोमवार को ध्यान में रखते हुए दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के बाहर भी विशेष रूप से बैरिकेडिंग कराई गई है।

    NCR News - 2026-08-03T071914.253

    कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते नगर निगम के अधिकारी। सौ. नगर निगम

    नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया नगर निगम द्वारा कावड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। निर्माण विभाग द्वारा लगभग 20 किलोमीटर तक निर्धारित रूट पर बैरिकेडिंग की गई है।

    मेरठ रोड कंट्रोल रूम से कावड़ यात्रा पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के 129 कैमरे जो कावड़ रूट पर हैं इनके अलावा 205 अतिरिक्त कैमरे कावड़ रूट पर लगाए गए हैं।

    मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि निगम सीमा में आने वाले मार्ग जो कावड़ रूट में हैं, उनकाे पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त किया गया है। इसके अलावा ऐसी सड़कें जो पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अंतर्गत आती हैं। विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए उन पर भी कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Sawan 2026: सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुई दिल्ली, गौरी शंकर समेत प्रमुख मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में कांवड़ियों के स्वागत को बनेंगे 20 भव्य स्वागत गेट, यात्रा के अंतिम दिनों में होगी पुष्प वर्षा

    खबरें और भी