'पुलिसवालों पर फायरिंग की, पर किसी को गोली नहीं लगी'; गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर की कोर्ट में खुली पोल
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए लूट के आरोपी करन को जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है। अदालत ने पुलिस के दावे पर सवाल उठाते हु ...और पढ़ें

एनकाउंटर के बाद पकड़ने का दावा, कोर्ट में खुल गई पोल। फोटो: सांकेतिक
HighLights
लूट के आरोपी करन को कोर्ट से मिली जमानत
पुलिस मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी
बरामदगी का कोई स्वतंत्र गवाह अदालत में नहीं मिला
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए लूट के आरोपित करन को जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है।
अदालत में कहा गया कि पुलिस का दावा है कि आरोपित ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी, लेकिन मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। कोई स्वतंत्र गवाह भी नहीं है।
मुठभेड़ में हुई थी गिरफ्तारी
मुरादनगर थाना क्षेत्र में 17 जून 2026 को पुलिस टीम पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया। वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया।
ड्राइवर करन ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
कहा- लूट की वारदात कबूली
उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरठ मोड़ से एक व्यक्ति को ऑटो में बैठाकर उससे दो मोबाइल फोन और 5,600 रुपये लूटने की बात स्वीकार की। वारदात के बाद पीड़ित को सुनसान स्थान पर छोड़ दिया गया था।
लूट का पैसा आपस में बांट लिया था। जमानत अर्जी में करन की ओर से कहा गया कि पुलिस पर कोई फायरिंग नहीं की और उसके कब्जे से दिखाई गई बरामदगी भी फर्जी है।
अदालत ने मंजूर की जमानत
बचाव पक्ष ने यह भी दलील दी कि घटना का कोई स्वतंत्र प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। एफआईआर भी विलंब से दर्ज की गई। शासकीय अधिवक्ता ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपित ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था। उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
अदालत में कहा गया कि अभियोजन की ओर से करन का कोई आपराधिक इतिहास प्रस्तुत नहीं किया गया। अदालत ने आरोपित को जमानत अर्जी मंजूर कर ली।
यह भी पढ़ें- 'साहब, विपक्षी पार्टी ने खतौनी से कटवा दिया मेरा नाम...' गाजियाबाद में SDM के सामने छलका बुजुर्ग का दर्द
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, ईंख के खेत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस