Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: मॉल में युवती को चाकू दिखाकर पीटने वाला 'सिरफिरा' प्रेमी गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:07 PM (GMT+05:30)

    इंदिरापुरम पुलिस ने हाथ में चाकू लेकर युवती को पीटने वाले आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. इंदिरापुरम पुलिस ने चाकू दिखाकर युवती को पीटने वाले प्रेमी को पकड़ा।

    2. जयपुरिया मॉल में युवती को पीटने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल।

    3. आरोपी साजिद गिरफ्तार, युवती से विवाद के बाद की थी मारपीट।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने हाथ में चाकू लेकर युवती को पीटने वाले आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि एक माल में युवती को पीटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

    मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर चार से पांच सैंकेड का एक वीडियो प्रसारित हुआ था। जिसमें युवक हाथ में चाकू लेकर युवती को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा था। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जयपुरिया माल का वीडियो प्रसारित हुआ था।

    दोनों थे दोस्त फिर...

    वीडियो पर संज्ञान लेकर मामले की जांच की गई। जांच में पता चला कि युवक और युवती दो साल पहले नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। जहां दोनों की दोस्ती हो गई थी।

    फिलहाल दोनों जयपुरिया माल में अलग-अलग स्थानों पर काम करते हैं। युवती के अन्य युवकों से बातचीत पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। युवक ने रेस्टोरेंट में रखा चाकू उठाकर स्वयं को नुकसान पहुंचाना चाहता था।

    युवती ने उसे रोकने और चाकू छीनने की कोशिश की। जिसपर उसने थप्पड़ मारे थे। एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि आरोपित डासना निवासी साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के फ्लैट में दंपती चला रहा था सेक्स रैकेट, वॉट्सएप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजकर होती थी डील

    खबरें और भी