Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में नाले के दलदल में फंसा युवक, दमकल ने रस्सी-सीढ़ी से किया रेस्क्यू

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 01:24 PM (IST)

    गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में एक युवक नाले में गिर गया। दमकल विभाग ने उसे सीढ़ी और रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। ...और पढ़ें

    सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली से एफक्यूआरवी और कविनगर से एक फायर टेंडर मौके पर भेजा गया।

    सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली से एफक्यूआरवी और कविनगर से एक फायर टेंडर मौके पर भेजा गया।

    HighLights

    1. युवक गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में नाले में गिरा।

    2. दमकल विभाग ने सीढ़ी-रस्सी से युवक को बाहर निकाला।

    3. युवक को संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शास्त्रीनगर के आई ब्लाॅक स्थित नाले में शुक्रवार सुबह एक युवक गिर गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने युवक को सीढ़ी और रस्सी के जरिए बाहर निकाला। युवक को संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएफओ के मुताबिक युवक नशे में है और कैसे गिरा यह भी नहीं बता पा रहा है।

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सवा 10 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिली कि शास्त्रीनगर के आई ब्लाॅक में एक व्यक्ति गहरे नाले के दलदल में फंस गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली से एफक्यूआरवी और कविनगर से एक फायर टेंडर मौके पर भेजा गया।

    दमकल कर्मियों ने सीढ़ी से नाले में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। युवक का नाम 47 वर्षीय गौरव है।

    युवक नशे की स्थिति में प्रतीत हो रहा था और स्पष्ट रूप से कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। उसके होश में आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि वह कहां का रहने वाला है और किन परिस्थितियों में नाले में गिरा। फिलहाल, उसकी पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बुजुर्ग महिला के कान से कुंडल नोंचकर भागा बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात?

    यह भी पढ़ें- Delhi-Meerut Expressway को लेकर बड़ा अपडेट: मेरठ की तरफ से वाहनों का संचालन जारी, गाजियाबाद की तरफ से किया गया बंद