गाजियाबाद में बुजुर्ग महिला के कान से कुंडल नोंचकर भागा बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात?
गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर-8 में पति के साथ जा रही एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाश ने कुंडल छीन लिया, जिससे महिला घायल हो गई। ...और पढ़ें

बदमाश ने पति के साथ जा रही बुजुर्ग महिला के कान से कुंडल छीन लिया। इस दौरान महिला के कान में चोट भी आई है।
HighLights
बुजुर्ग महिला से राजनगर सेक्टर-8 में कुंडल छीना गया।
बाइक सवार बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया, महिला घायल।
कविनगर थाने में केस दर्ज, सीसीटीवी से तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-8 में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाश ने पति के साथ जा रही बुजुर्ग महिला के कान से कुंडल छीन लिया। इस दौरान महिला के कान में चोट भी आई है। महिला के बेटे की शिकायत पर कविनगर थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
राजनगर सेक्टर-8 निवासी अनुज मित्तल के मुताबिक उनके पिता एके मित्तल पोस्ट आफिस में एजेंट हैं। उन्होंने संजय नगर में अपना ऑफिस खोला हुआ है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे उनके पिता और 68 वर्षीय मां सुधा मित्तल पैदल ही आफिस बंद कर राजनगर सेक्टर-8 स्थित कृष्णा रेजीडेंसी सोसायटी में आ रहे थे। सोसायटी के पास जब दोनों पहुंचे तभी पीछे से एक बाइक सवार युवक आया और उनकी मां के दाहिने कान से कुंडल नोंच लिया।
महिला कुछ समझ पाती तभी आरोपित तेज से फरार हो गया। कुंडल छीनने के दौरान उनकी मां के कान में भी चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। अनुज की शिकायत पर कविनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। शीघ्र आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Delhi-Meerut Expressway को लेकर बड़ा अपडेट: मेरठ की तरफ से वाहनों का संचालन जारी, गाजियाबाद की तरफ से किया गया बंद
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दो दरोगा सस्पेंड, रिश्वत और ड्यूटी में खराब प्रदर्शन पर गिरी विभागीय गाज
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के पेट्रोल पंपों पर लागू हो सकता है बैरिकेड सिस्टम, नियम तोड़ने वाले वाहन होंगे बाहर