Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की हड़ताल, ओपीडी बंद होने से मरीज परेशान

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 11:57 AM (IST)

    गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर हैं, जिससे ओपीडी बंद होने से मरीज परेशान हैं। ...और पढ़ें

    हड़ताल करते एमएमजी अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी। जागरण

    हड़ताल करते एमएमजी अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी। जागरण

    HighLights

    1. एमएमजी अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर, ओपीडी बंद।

    2. नर्सों से मारपीट करने वाली महिला की गिरफ्तारी की मांग।

    3. मरीज उमस भरी गर्मी में इलाज के लिए भटक रहे।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में जिला एमएमजी अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। यह नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट करने वाली महिला की गिरफ्तारी न होने के विरोध में शुरू हुई है।

    क्या है पूरा मामला?

    आठ जुलाई को जिला एमएमजी अस्पताल में स्टाफ नर्स हिना विक्टर, दीपा और अलका के साथ मरीज अरविंद मिश्रा की पत्नी द्वारा मारपीट किए जाने के केस में पुलिस द्वारा आरोपी महिला को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसी विरोध में बुधवार को अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल कर दी है।

    WhatsApp Image 2026-07-15 at 10.40.29 AM

    परिसर में चिकित्सक, नर्स, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय और चपरासी धरने पर बैठ गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की मांग है कि मारपीट करने वाली महिला तुरंत गिरफ्तार हो।

    उधर सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार का कहना है कि सात दिन बाद इस केस में एफआईआर दर्ज होने पर गिरफ्तार न किया जाना पुलिस की मनमानी को दर्शाता है।

    मरीज हो रहे परेशान

    अस्पताल की ओपीडी बंद होने से मरीज उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे हैं। बार-बार हड़ताल होने से अस्पताल प्रबंधन की प्रशासनिक क्षमता सवालों के घेरे में आ गई है। स्वास्थ्य सेवाओं का मजाक बनाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- एमएमजी अस्पताल पहुंचे अपर निदेशक: न चला हेल्थ ATM, न मिला एक्सपायरी दवाओं का रजिस्टर; स्टाफ को फटकार

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में बवाल, मरीज की पत्नी ने नर्सों को पीटा; वजह कर देगी हैरान