Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद हत्याकांड: घर पहुंचा सूर्या का शव, बाजार में पसरा सन्नाटा और खोड़ा छावनी में तब्दील; पिंकी चौधरी नजरबंद

    Updated: Sat, 30 May 2026 01:51 PM (IST)

    गाजियाबाद के खोड़ा में ईद के दिन हिंदू युवक सूर्या की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है। शव घर पहुंचने पर परिजनों और हिंदू संगठनों ने आरोपियों के एनकाउंटर ...और पढ़ें

    गाजियाबाद के खोड़ा में युवक की हत्या के बाद तनाव के बीच फोर्स तैनात। जागरण

    गाजियाबाद के खोड़ा में युवक की हत्या के बाद तनाव के बीच फोर्स तैनात। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में ईद के दिन हिंदू युवक की हत्या के बाद से तनाव बना हुआ है। आज शनिवार को मृतक सूर्या का शव घर पर पहुंचा है। वहीं, हिंदू संगठन के लोग भी मृतक युवक के घर पहुंचे और वारदात को लेकर उनमें भारी आक्रोश है।

    वहीं, हंगामा होने की आशंका के चलते रविवार बाजार रोड को पुलिस ने बंद कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। डीसीपी और एसीपी भी मौके पर मौजूद हैं।

    WhatsApp Image 2026-05-30 at 12.49.37

    पिंकी चौधरी को किया नजरबंद

    उधर, खोड़ा आ रहे हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को पुलिस नजर बंद कर लिया है। युवक की हत्या से परिजनों और आसपास के लोगों में भारी आक्रोश है।

    jagran News (2115)

    एनकाउंटर की मांग कर रहे परिजन

    मृतक के परिजन हत्यारोपियों का एनकाउंटर करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक एनकाउंटर नहीं होगा, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे।

    WhatsApp Image 2026-05-30 at 13.19.33 

    वहीं, पुलिस की जांच में हत्या का कारण बाइक का विवाद निकलकर सामने आ रहा है। असद की नई बाइक थी। सूर्य ने बाइक चलाने को कहा, जिसके बाद विवाद हुआ था।

    WhatsApp Image 2026-05-30 at 13.15.00

    कुर्बानी दिखाने के बहाने घर से बुलाया

    खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में बृहस्पतिवार को बकरीद के दिन कुछ मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू छात्र को कुर्बानी दिखाने के बहाने घर से बुलाया। फिर 11वीं कक्षा के छात्र के मना करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी। छात्र आरोपियों से बचकर भागा, पर आरोपियों ने पीछा किया। पेट में चाकू लगने के बावजूद छात्र लगभग 200 मीटर तक दौड़ता रहा।

    WhatsApp Image 2026-05-30 at 12.41.46

    दो टीमों का गठन किया गया

    लोगों ने स्वजन की मदद से उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार की दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया था। वहीं, पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया है।

    हत्या के पीछे दोनों पक्षों के बीच पिछले आठ महीनों से चल रहा विवाद बताया जा रहा है। मूलरूप से एटा के सुखवाबाद के रहने वाले यश चौहान परिवार के साथ नवनीत विहार खोड़ा में रहते हैं। उनके पिता कौशलेंद्र की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। परिवार में मां, 17 वर्षीय छोटा भाई सूर्या और एक छोटी बहन हैं। सूर्या चौहान 11वीं कक्षा का छात्र था।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-05-30 at 14.11.47

    असद ने किया फोन

    बताया कि बृहस्पतिवार को बकरीद के दिन सूर्या अपने पड़ोसी दोस्तों विक्की और आयुष के साथ घर के पास घूम रहा था। तभी सूर्या के पड़ोस में रहने वाले असद ने उसे फोन किया और बकरीद पर मिलने को गली नंबर दो के पास बुलाया। सूर्या अपने दोस्तों संग असद से मिलने पहुंचा।

    विक्की के अनुसार, असद अपने दोस्तों के साथ केले के गोदाम के पास खड़ा था। असद ने सूर्या से पूछा क्या उसने कभी बकरा हलाल होते देखा है, जिस पर सूर्या ने मना कर दिया और वापस जाने लगा।

    चाकू लगे हुए करीब 200 मीटर तक भागा

    बताया कि इसके बाद आरोपियों ने सूर्या के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सूर्या ने विरोध किया, तो असद व उसके साथियों ने चाकू मार दिया। सूर्या ने शोर मचाया और असद को धक्का देकर भागने की कोशिश की। चाकू पेट में लगा रहा और आरोपितों ने पीछा किया। इस दौरान भी कई बार चाकू से वार किए। सूर्या पेट में चाकू लगे हुए करीब 200 मीटर तक भागा और दोस्तों के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। गली नंबर एक और दो के बीच सूर्या बेसुध होकर गिर पड़ा।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: ईद पर युवक की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात का CCTV फुटेज भी आया सामने

    यह भी पढ़ें- 'बकरे को हलाल होते देखा है कभी?' गाजियाबाद में बकरीद के दिन हिंदू युवक को बुलाकर पूछा, फिर कर दी हत्या

    वहीं, शोर सुनकर सूर्या के भाई यश भी बाहर आए और स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत देखते नोएडा के अस्पताल में रेफर किया। शुक्रवार की दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गई। यश चौहान ने असद को नामजद करते अन्य आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कराई।