Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धान की खेती करने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर, 14 अगस्त तक कराना होगा फसल बीमा

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:43 AM (IST)

    गाजियाबाद में खरीफ सीजन के लिए धान की फसल का बीमा कराने की अपील की गई है, ताकि किसानों को फसल क्षति पर लाभ मिल सके। गैर-ऋणी किसानों के लिए अंतिम तिथि ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. धान फसल बीमा की अंतिम तिथि 14/31 अगस्त निर्धारित।

    2. प्रीमियम 1,660 रुपये प्रति हेक्टेयर, प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा।

    3. फसल क्षति पर 72 घंटे में टोल फ्री नंबर पर सूचित करें।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले में खरीफ सीजन के लिए धान की फसल अधिसूचित है, किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत धान की फसल का समय रहते बीमा कराने की अपील जिला कृषि अधिकारी ने की है, जिससे की फसल को क्षति होने पर बीमा के तहत लाभ मिल सके।

    जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि गैर ऋणी किसानों के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तथा ऋणी किसानों के लिए 31 अगस्त निर्धारित की गई है। धान की फसल का बीमा कराने के लिए किसान अपना आधार कार्ड, स्वप्रमाणित फसल बुवाई घोषणा पत्र, नवीनतम खतौनी, बैंक पासबुक की प्रति लेकर कामन सर्विस सेंटर या बैंक शाखा में जाकर फसल का बीमा करा सकते हैं।

    प्रीमियम 1,660 रुपये प्रति हेक्टेयर तय

    धान की फसल का बीमा कराने के लिए निर्धारित प्रीमियम 1,660 रुपये प्रति हेक्टेयर तय किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदा सहित अन्य विभिन्न कारणों से फसल को होने वाली क्षति का भी बीमा कवर मिलता है।

    उन्होंने बताया कि शासन ने योजना संबंधी जानकारी और फसल क्षति की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 14447 जारी किया है। किसान नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना देकर क्षतिपूर्ति का दावा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- रील्स में ड्रीम प्लॉट, जमीन पर फरेब; गाजियाबाद में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

     

    खबरें और भी