विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 15 दिन से बिजली संकट, रोजाना 8 घंटे कटौती; चार लाख लोग क्यों हो रहे परेशान?

Updated: Fri, 28 Aug 2026 07:55 AM (IST)

गाजियाबाद के खोड़ा में पिछले 15 दिनों से बिजली संकट गहराया हुआ है, जहां पांच नंबर फीडर पर अधिक लोड ...और पढ़ें

करीब 15 दिन से कई काॅलोनियों में करीब आठ घंटे तक बिजली गुल हो रही है।

करीब 15 दिन से कई काॅलोनियों में करीब आठ घंटे तक बिजली गुल हो रही है।

HighLights

  1. खोड़ा में 15 दिनों से बिजली संकट, 8 घंटे कटौती जारी।

  2. पांच नंबर फीडर पर अत्यधिक लोड, पुराने तार समस्या की जड़।

  3. चार लाख लोग प्रभावित, पेयजल संकट; समाधान का आश्वासन मिला।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा के पांच नंबर फीडर पर लोड ज्यादा होने से कई कालोनी के निवासी बिजली समस्या से परेशान हैं। करीब 15 दिन से कई काॅलोनियों में करीब आठ घंटे तक बिजली गुल हो रही है। इससे करीब चार लाख लोग रोजाना परेशानी झेल रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा होने के कारण आए दिन बिजली का तार टूट जा रहा है। इस कारण बिजली गुल हो जा रही है। विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वहीं, विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि तार बदलने का काम जल्द किया जाएगा।

इंद्रा गार्डन के निवासी अशोक पांडे का कहना है कि पांच नंबर फीडर पर लोड ज्यादा है। करीब 15 दिन से आए दिन टूटने से आए बिजली गुल हो जाती है। बिजली न आने से करीब चार लाख लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इंद्रा गार्ड में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने और पुरानी केबल के कारण आए दिन तार टूट के गिर जाते हैं।

इससे सुबह और शाम को मिलाकर करीब आठ घंटे तक रोजाना बिजली नहीं आती है। इससे इंद्रा गार्डन, गीतांजलि विहार, सरस्वती विहार, मात्रिका विहार और आजाद विहार के करीब डेढ़ लाख निवासी परेशान हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों को काल करने पर वो सिर्फ दूसरे का नंबर देकर टरका देते हैं।

समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इंद्रा गार्डन के निवासी शिवम कुमार का कहना है कि बिजली न आने से बहुत परेशानी हो रही है। बिजली न आने से सबमर्सिबल ने चलने से पेयजल समस्या खड़ी हो जाती है। इनवर्टर भी कुछ ही घंटों में ठप हो जाता है। बिना बिजली निवासियों का हाल बेहाल हो जाता है।

"लोड ज्यादा होने के कारण समस्या बनी हुई है। बिजली के तार भी पुराने हो गए हैं। जल्द ही ट्रांसफार्म और तार बदले जाएंगे। इसका प्रस्ताव पास हो चुका है।"

-रामाशीष, अवर अभियंता।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस बनकर बुजुर्ग को 7 दिन किया डिजिटल अरेस्ट, आतंकी गतिविधियों का डर दिखाकर ठगे 10 लाख

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद में भीषण जाम, NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर थमे गाड़ियों के पहिए