Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के कई इलाकों में आज चार घंटे बिजली रहेगी गुल, 12 बजे तक झेलनी पड़ेगी परेशानी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:18 AM (IST)

    गाजियाबाद के राकेश मार्ग उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में आज सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन बिजनेस प्लान 20 ...और पढ़ें

    गाजियाबाद के कई क्षेत्रों में आज 4 घंटे बिजली गुल रहेगी।

    गाजियाबाद के कई क्षेत्रों में आज 4 घंटे बिजली गुल रहेगी।

    HighLights

    1. राकेश मार्ग उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती।

    2. आज सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे शटडाउन।

    3. बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत निर्माण कार्य का कारण।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के राकेश मार्ग 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में आज सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

    विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और पानी आदि का पर्याप्त इंतजाम करने की अपील की है।

    विद्युत निगम के अनुसार, बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत निर्माण कार्य कराए जाने के कारण यह नियोजित शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान राकेश मार्ग उपकेंद्र से निकलने वाले सभी घरेलू फीडर बंद रहेंगे।

    कई क्षेत्रों में पड़ेगा असर

    शटडाउन का असर न्यू व ओल्ड पंचवटी, गुलमोहर, राकेश मार्ग, सी-ब्लाक, दौलतपुरा, आनंद विहार और कोटगांव समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पर पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: सनसिटी एवेन्यू में 10 घंटे तक बिजली गुल, लोगों का टूटा सब्र; एसपीआर पर लगाया जाम

    अधिकारियों का कहना है कि कार्य समय से पूरा होने पर निर्धारित अवधि के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।