Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद हत्याकांड: खोड़ा में तनाव बरकरार, सूर्या के परिजन बोले- हत्यारों का एनकाउंटर हो

    Updated: Sat, 30 May 2026 04:26 PM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद के खोड़ा में 11वीं के छात्र सूर्या की हत्या के बाद तनाव बना हुआ है, जहां परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। ...और पढ़ें

    गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड। जागरण

    गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के खोड़ा में 11वीं के छात्र की हत्या के दूसरे दिन भारी तनाव रहा। बाजार बंद रहे और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता खोड़ा पहुंचे।

    परिजनों ने खून के बदले खून की मांग करते हुए एनकाउंटर और आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की है। तनाव को देखते हुए खोड़ा में कई थानों से भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

    तीन आरोपी गिरफ्तार

    वहीं, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के खोड़ा जाने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर लिया। हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

    बाइक को लेकर हुआ था विवाद

    बताया जा रहा है कि बाइक के विवाद में सूर्या की चाकू से गोदकर हत्या की गई। आरोपी असद ने नई बाइक ली थी, इसे सूर्या ने चलाने के लिए मांगा। बाइक न देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

    एनकाउंटर की मांग

    दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम के बाद सूर्या का शव घर पहुंचा। परिजन एनकाउंटर के बाद अंतिम संस्कार पर अड़े हैं। इस दौरान घर के बाहर लोगों की भीड़ रही।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद हत्याकांड: घर पहुंचा सूर्या का शव, बाजार में पसरा सन्नाटा और खोड़ा छावनी में तब्दील; पिंकी चौधरी नजरबंद

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: ईद पर युवक की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात का CCTV फुटेज भी आया सामने

    एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य थानों से भी फोर्स को बुलाया गया है।