Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में वीडियो गेम का झगड़ा बना जानलेवा, 15 साल के बच्चे की चाकू मारकर हत्या; नाबालिग आरोपी फरार

    By Hari ShankarEdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Wed, 08 Apr 2026 08:54 PM (IST)

    लोनी के आर्यनगर में वीडियो गेम खेलने के दौरान एक नाबालिग ने 15 वर्षीय फैजान की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी विवाद ह ...और पढ़ें

    वीडियो गेम के दौरान हुए विवाद में 15 साल के किशोर की हत्या। फोटो: जागरण

    वीडियो गेम के दौरान हुए विवाद में 15 साल के किशोर की हत्या। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. वीडियो गेम विवाद में 15 वर्षीय किशोर की हत्या

    2. लोनी के आर्यनगर में नाबालिग आरोपी ने चाकू मारा

    3. मृतक फैजान को दिल्ली जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित किया

    जागरण संवाददाता, लोनी। बाॅर्डर थाना क्षेत्र की आर्यनगर काॅलोनी में वीडियो गेम खेलने दुकान पर गए किशोर की नाबालिग ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वीडियो गेम खेलने के दौरान एक और बच्चे के साथ उसका विवाद हो गया, जिसने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के भाई मोमिन ने मुकदमा दर्ज कराया है। फरार आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है।

    मूलरूप से फैजाबाद की लेबर काॅलोनी निवासी नईम परिवार के साथ आर्यनगर में शकील के मकान में किराए पर रहते हैं। परिवार में पत्नी व पांच बच्चे हैं। नईम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

    उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर उनका बेटा फैजान (15) घर से वीडियो गेम खेलने के लिए निकला था। क्षेत्र में एक महिला के मकान में ही वीडियो गेम खिलाने की दुकान है।

    08sbd_22_08042026_136

    इसी मकान में महिला खिलाती है वीडियो गेम। जागरण

    पेट में चाकू मारकर की हत्या

    वीडियो गेम खेलने के दौरान नाईपुरा निवासी एक किशोर से बेटे का विवाद हो गया। इसके बाद आरोपित ने फैजान के पेट में चाकू से वार कर घायल कर दिया। खून से लथपथ फैजान गिर गया।

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से भाग गया। घटना की सूचना लोगों ने स्वजन को दी। मौके पर पहुंचे स्वजन घायल फैजान को पास के अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर देख उसे दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

    खबरें और भी

    एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि भाई मोमिन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद की बात सामने आ रही है। आरोपित का पिता साल 2024 से हत्या के एक मामले में जेल में बंद है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर लगवाने से लोगों का साफ इनकार, टीम को झेलना पड़ा भारी विरोध; लौटी वापस