EV मालिकों को बड़ी राहत, गाजियाबाद में 60 दिन में शुरू होंगे 20 चार्जिंग स्टेशन; ये हैं 13 लोकेशन
गाजियाबाद में प्रदूषण कम करने और ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम 20 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बना रहा है। इनमें से 13 पर काम जारी है औ ...और पढ़ें

गाजियाबाद में ईवी चार्जिंग स्टेशन पर काम चल रहा। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
गाजियाबाद में 20 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनेंगे
13 स्थानों पर निर्माण कार्य जारी, 7 की भूमि चिह्नित होगी
दो माह में सभी स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे
जागरण संवाददाता गाजियाबाद। शहर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए और ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम शहर में 20 स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बना रहा है। इनमें 13 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन का कार्य चल रहा है। सात स्थानों के लिए जल्द ही नगर निगम जमीन चिह्नित करके कार्य शुरू कर देगा।
100 से अधिक चार्जिंग प्वाइंट्स तैयार होंगे
शुक्रवार नगर आयुक्त विकमादित्य सिंह मलिक ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दो माह के भीतर ये सभी चार्जिंग स्टेशन बनाकर तैयार कर दिए जाएं। 20 स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए 100 से अधिक प्वाइंट बनाए जाएंगे।
नगर आयुक्त ने शुक्रवार को निगम के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसमें उन्होंने चार्जिंग स्टेशनों के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रकाश विभाग से शेषमणि यादव, संपत्ति विभाग से रामशंकर आदि मौजूद रहे।
इन स्थानों पर बनाए जा रहे चार्जिंग स्टेशन
नगर आयुक्त ने बताया कि राजेंद्र नगर, मल्टीलेवल पार्किंग नया बस अड्डा, हिंडन श्मशान पार्किंग, साईं उपवन, राज नगर एक्सटेंशन मेन रोड, क्रासिंग रिपब्लिक, ताज हाईवे, अकबरपुर बहरामपुर, डायमंड फ्लाईओवर, पटेल मार्ग जीटी रोड, गोविंदपुरम स्वर्ण जयंतीपुरम, रेत मंडी नंदग्राम, विवेकानंद रेलवे ओवरब्रिज इन 13 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण कार्य जारी है।
खबरें और भी
इसके अलावा 7 स्थानों को चयन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 'नो डिस्प्ले' मीटर बना बिजली चोरी का नया जरिया, तीन महीने में 350 मामले पकड़े
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: गाजियाबाद में 29 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें कौन-से रास्ते रहेंगे बंद