Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा: गाजियाबाद में 29 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें कौन-से रास्ते रहेंगे बंद

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 01:55 AM (IST)

    गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के लिए 29 जुलाई से 12 अगस्त तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। शिवभक्तों की सुरक्षित आवाजाही हेतु भारी, हल्के और सवारी ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. 29 जुलाई से 12 अगस्त तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू।

    2. भारी वाहनों पर 29 जुलाई से, हल्के वाहनों पर 5 अगस्त से रोक।

    3. दूधेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा दौरान लाखों शिवभक्तों की सुरक्षित आवाजाही और शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। 29 जुलाई से 12 अगस्त तक अलग-अलग चरणों में भारी, हल्के और सवारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रमुख चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

    29 जुलाई सुबह आठ बजे से 12 अगस्त तक दिल्ली की ओर से तुलसी निकेतन, सीमापुरी और आनंद विहार बार्डर से आने वाले ट्रक, ट्राला, डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्राली जैसे भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हरिद्वार, मुरादाबाद, अमरोहा और लखनऊ जाने वाले वाहन रोड चौधरी चरण सिंह मार्ग, एनएच-9, डासना इंटरसेक्शन, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से होकर गुजरेंगे।

    हापुड़ व बुलंदशहर की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। गंगनहर पटरी, पाइपलाइन मार्ग, दिल्ली मेरठ रोड, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, लोनी बार्डर, सिद्धार्थ विहार और इंदिरापुरम क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

    पांच अगस्त से हल्के वाहनों और आटो पर भी रोक 

    पांच अगस्त सबह आठ बजे से 12 अगस्त तक गंगनहर पटरी और पाइपलाइन मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन बंद रहेगा।

    चौधरी मोड़, कैला भट्ठा, हापुड़ तिराहा, पटेल नगर फ्लाईओवर, गीता चौक, घूकना मोड़, सिद्धार्थ विहार, मेरठ तिराहा और इंदस्ट्रियल एरिया सहित कई प्रमुख मार्गों पर हल्के और सवारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

    सात अगस्त सुबह आठ बजे से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी सामान्य वाहनों का संचालन रोक दिया जाएगा। सीमापुरी से लालकुआं और कांवड़ मार्ग पर आटो का संचालन भी बंद रहेगा।

    बसों के लिए भी अलग रूट तय 

    यातायात पुलिस ने रोडवेज, निजी, सिटी और इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी नया रूट प्लान बनाया है। सीमापुरी, तुलसी निकेतन, आनंद विहार और कौशांबी से शहर में बसों का प्रवेश नहीं होगा।

    सभी बसों को एनएच-9, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से होकर गंतव्य तक भेजा जाएगा। बुलंदशहर की ओर से आने वाली बसें लालकुआं तक ही संचालित होंगी और वहां से आगे शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी।

    दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास रहेगा विशेष प्रतिबंध 

    पांच से 12 अगस्त तक दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। चौधरी मोड़, रेलवे रोड, दिल्ली जूस कार्नर, बजरिया, कैला भट्ठा और गौशाला फाटक की ओर से मंदिर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी।

    खबरें और भी

    आपात स्थिति में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए ग्रीन कारिडोर बनाया जाएगा। वीआईपी मूवमेंट के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- 'जंतर-मंतर पर बंद होगी फूड डिलीवरी, लोगों को बेवजह न आने की सलाह'; दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    यह भी पढ़ें- भोजपुर की किन सड़कों पर लग सकता है टोल टैक्‍स? ट्रैफिक सर्वे से मिलेगा जवाब