विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DME के डासना एंट्री प्वाइंट और लालकुआं पर लगा जाम, रक्षाबंधन पर गाजियाबाद की सड़कों पर बढ़ा ट्रैफिक

Updated: Fri, 28 Aug 2026 10:37 AM (IST)

रक्षाबंधन पर गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के डासना एंट्री प्वाइंट और लालकुआं पर वाहनों का भारी दबाव देखा गया, जिससे यातायात बाधित हुआ।

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर गाजियाबाद की सड़कों पर बढ़ा वाहनों का दबाव।

  2. DME के डासना एंट्री प्वाइंट और लालकुआं पर लगा जाम।

  3. त्योहार के चलते दिल्ली-गाजियाबाद के बीच आवाजाही बढ़ी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। रक्षाबंधन पर आज सुबह से ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के डासना एंट्री प्वाइंट पर वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात प्रभावित है। वहीं लालकुआं पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण कतार लग रही है। इससे वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे तक डीएमई पर वाहन चालक परेशान रहे।

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू

त्योहार के चलते दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के आने-जाने की वजह से सुबह से ही प्रमुख मार्गों पर वाहनों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक है। डीएमई के डासना स्थित एंट्री प्वाइंट पर हापुड़ की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव बना हुआ है।

लालकुआं पर भी वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण यातायात की रफ्तार प्रभावित हुई है। यातायात पुलिस ने रक्षाबंधन को देखते हुए भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया है। इसके बावजूद शुक्रवार को कार और दोपहिया वाहनों की संख्या बढ़ने से दिन में लगने वाले जाम का अंदाजा लगाया जा सकता है।

डासना एंट्री प्वाइंट पर जाम की वजह

डासना एंट्री प्वाइंट पर अब व्यस्त समय और त्यौहार पर लंबा जाम लगता है। इसकी वजह इस स्थान पर डीएमई से वाहन बाहर निकलकर एनएच नौ पर हापुड़, मुरादाबाद, बरेली की तरफ जाते हैं।

इसके साथ ही शहर के गोविंदपुरम, आकाश नगर, चिरंजीव विहार, शास्त्री नगर समेत बड़े इलाके के लिए भी यही एग्जिक्ट पास पड़ता है। जबकि लालकुआं या मुख्य शहर की तरफ से एनएच नौ होते हुए डीएमई में प्रवेश करने के लिए यही प्वाइंट है।

इस वजह से दोनों तरफ का ट्रैफिक क्रास करता है जबकि एनएच नौ पर इस स्थान पर जगह कम है। यही जाम की वजह है। इसे दूर करने के लिए एनएच नौ पर बने फुटपाथ को तोड़कर हाईवे को चौड़ा किए जाने पर विचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 15 दिन से बिजली संकट, रोजाना 8 घंटे कटौती; चार लाख लोग क्यों हो रहे परेशान?

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस बनकर बुजुर्ग को 7 दिन किया डिजिटल अरेस्ट, आतंकी गतिविधियों का डर दिखाकर ठगे 10 लाख