गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में गंगाजल आपूर्ति ठप, छह लाख आबादी पर गहराया जल संकट
ट्रांस हिंडन क्षेत्र में गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने से इंदिरापुरम, वैशाली समेत 6 लाख से अधिक आबादी को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्लांटों को ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
ट्रांस हिंडन में गंगाजल आपूर्ति बाधित, लाखों लोग प्रभावित।
प्लांटों को नहर से गंगाजल न मिलने से समस्या।
कम दबाव से आपूर्ति, गंभीर जल संकट की आशंका।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में गंगाजल की आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। रविवार को इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, कौशांबी, विजयनगर में आपूर्ति नहीं हो सकी।
जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि आगे नहर से ही प्रताप विहार और सिद्धार्थ विहार प्लांट को गंगाजल नहीं मिल रहा है हालांकि एक समय आपूर्ति का दावा अधिकारियों ने किया है लेकिन पानी नहीं मिला तो ट्रांस हिंडन क्षेत्र और नोएडा की छह लाख से अधिक आबादी को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
पिछले कई दिनों से वैशाली समेत अन्य क्षेत्रों में गंगाजल आपूर्ति को लेकर लोग शिकायत कर रहे हैं। अक्सर सोसायटी और आरडब्ल्यूए के ग्रुप में जल निगम से आपूर्ति नहीं किए जाने का मैसेज आता है। रविवार को भी यही स्थिति रही।
झेलना पड़ सकता है गंभीर जल संकट
सुबह गंगाजल न मिलने पर लोगों ने शाम तक इंतजार किया लेकिन शाम को ग्रुप में एक ही समय गंगाजल आपूर्ति किए जाने की बात पता लगी। बताया जा रहा है कि दोनों प्लांट में गंगाजल उपलब्ध नहीं है। अगर ऐसे ही हालत रहे तो गंभीर जल संकट लोगों को झेलना पड़ सकता है।
रविवार को जहां पानी की आपूर्ति हुई भी, वहां उसका दबाव इतना कम था कि बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों तक पानी नहीं पहुंच पाया। इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी, वसुंधरा में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर भूजल की आपूर्ति की गई लेकिन पानी का दबाव काफी कम रहा।
खबरें और भी
वैशाली निवासी भावना ने बताया कि पानी को लेकर परेशानी लगातार बढ़ रही है। बोतलबंद पानी के सहारे लोगों को रहना पड़ता है। वसुंधरा निवासी रणवीर ने बताया कि प्लांट से सुपरवाइजर का मैसेज मिलता है कि गंगाजल उपलब्ध नहीं है।
गंगाजल आपूर्ति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं
इससे घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। नगर निगम भूजल से पूरी आपूर्ति नहीं कर पाता है। नगर निगम जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि गंगाजल आपूर्ति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है।
सभी क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था के लिए पंप लगाए गए हैं। इसके अलावा टंकी से भी जलापूर्ति निगम करता है। जहां कम दबाव से पेयजल आपूर्ति की शिकायत है, वहां जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- श्रावण में डाकघरों से करें शुद्ध गंगोत्री के गंगाजल की खरीद, रक्षाबंधन पर राखी भेजने की भी विशेष व्यवस्था
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में आस्था का महासैलाब, अब तक 45 लाख शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे