Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जेवर और रुपयों के बाद अब संपत्ति हड़पना चाहता है पति', साहिबाबाद में महिला ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 07:23 PM (IST)

    कौशांबी थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति और जेठ पर लाखों के जेवर व पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    HighLights

    1. महिला ने पति और जेठ पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

    2. लाखों के जेवर और पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप।

    3. आरोपित अब महिला का मकान हड़पना चाहते हैं।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति व जेठ पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लाखों के जेवर व पांच लाख रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा द र्ज कराया है। आरोप है कि आरोपित अब उनका मकान हड़पना चाहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    वैशाली की क्लाउड-9 सोसायटी निवासी रुचि टंडन का कहना है कि उनकी शादी 21 वर्ष पूर्व नितिन टंडन के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि पति उनके साथ शराब पीकर आये दिन मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है।

    'अब पति मकान पर करना चाहता है कब्जा'

    पति ने उनसे पांच लाख रुपये और लाखों कीमत के जेवर भी छीन लिए। अब पति उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है। आरोप है कि पति का साथ जेठ निखिल टंडन और जेठानी शालिनी टंडन दे रहे हैं।

    आरोपित मकान पर कब्जा करने के लिए उन्हें प्रताड़ित करते हैं। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- साहिबाबाद में चाय की दुकान पर मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, युवक के पेट में घोंपा चाकू; लगे 21 टांके

    यह भी पढ़ें- पसौंडा झील अतिक्रमण मामला: महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द चलेगा नगर निगम और GDA का बुलडोजर

    खबरें और भी