साहिबाबाद में चाय की दुकान पर मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, युवक के पेट में घोंपा चाकू; लगे 21 टांके
साहिबाबाद में चाय पीने गए दो दोस्तों पर मामूली कहासुनी के बाद चार युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।
HighLights
साहिबाबाद में चाय की दुकान पर हुआ हमला।
कहासुनी के बाद युवक के पेट में चाकू से वार।
घायल युवक को लगे 21 टांके, आरोपी फरार।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में चाय पीने गए दो दोस्तों पर कहासुनी के बाद चार युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में एक युवक के पेट में गंभीर चोट आई है। चाकू से पेट कटने के कारण युवक के पेट में 21 टांके लगाए गए हैं। पीड़ित ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
साहिबाबाद निवासी अभिषेक चौधरी ने बताया कि 13 जुलाई को रात के समय वह अपने दोस्त विनीत चौधरी के साथ मोहननगर पाल ढाबे पर चाय पीने गए थे। चाय पीने के दौरान उनकी ऋतिक, मोनू, काके से कहासुनी हो गई।
ऋतिक ने फोन पर साथियों को बुलाया और...
ऋतिक ने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने उनके साथ मारपीट की। आरोपितों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
अभिषेक के पेट में गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उपचार के लिए उनके 21 टांके लगाए हैं। उपचार के बाद पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जिन हाथों से मिलती मुखाग्नि, उन्हीं हाथों से मिली मौत; मोदीनगर हत्याकांड की Inside Story