विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ पर 'दैनिक जागरण' का खास उपहार, महिलाओं ने 'मेहंदी उत्सव' में निशुल्क रचवाई सुंदर डिजाइन

Published: Wed, 28 Oct 2026 04:03 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 04:07 PM (IST)

दैनिक जागरण और अर्वाचीन पब्लिक स्कूल ने वसुंधरा सेक्टर-14 में करवाचौथ से पहले मेहंदी उत्सव का आयोजन किया।

गाजियाबाद के अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में 'मेहंदी उत्सव' की तस्वीरें।

गाजियाबाद के अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में 'मेहंदी उत्सव' की तस्वीरें।

HighLights

  1. दैनिक जागरण ने अर्वाचीन स्कूल संग मेहंदी उत्सव आयोजित किया।

  2. करवाचौथ से पहले महिलाओं ने उत्साह से मेहंदी लगवाई।

  3. पूर्व महापौर आशा शर्मा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। महिलाएं करवाचौथ पर 16 श्रृंगार कर सजती-संवरती हैं। इसे और बेहतर मनाने के लिए दैनिक जागरण ने वसुंधरा सेक्टर-14 के अर्वाचीन पब्लिक स्कूल के सहयोग से बुधवार को मेहंदी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया।

दोपहर 11 बजे कार्यक्रम शुरू होते ही महिलाएं पहुंचना शुरू हो गईं। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं में अलग ही उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर आशा शर्मा रहीं।

मेहंदी आर्टिस्ट ने लगाई पसंद की मेहंदी

स्कूल में पहुंचीं महिलाओं को मेहंदी आर्टिस्ट ने उनकी पसंद की मेहंदी लगाई। पति के नाम की मेहंदी लगवाकर महिलाएं के चेहरे पर अलग ही खुशी दिखाई दी। महिलाओं ने कहा कि इस तरह के उत्सव समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। इनसे हम अपनी परंपराओं से जुड़े रहते हैं।

81618245 (1)

महिलाओं के लिए इस तरह की पहल करना सराहनीय है। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि मेहंदी उत्सव को लेकर बहुत उत्साह था। महिला आर्टिस्ट ने एक से बढ़कर एक डिजाइन की मेहंदी लगाई। स्कूल के डायरेक्टर अभिनव शर्मा ने बताया कि मेहंदी उत्सव बहुत ही अच्छा रहा।

तमाम महिलाओं ने लगाई मेहंदी

बड़ी संख्या में महिलाओं ने मेहंदी लगवाई, ये हमारे लिए खुशी की बात है। इस मौके पर मीनू, पंकज भार्गव, प्रतिमा सोनी, संगीता झा, मेघा वर्मा, अनुराग वशिष्ठ, अदिति जैन आदि मौजूद रहीं।

'दैनिक जागरण के साथ मेहंदी उत्सव करने का मौका मिला, ये हमारे लिए गर्व की बात है। उम्मीद रहेगी कि आगे भी ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा।'

81618663

-डॉ. साक्षी शर्मा, प्रधानाचार्य, अर्वाचीन पब्लिक स्कूल, वसुंधरा सेक्टर-14

'दैनिक जागरण और स्कूल ने मिलकर मेहंदी उत्सव का आयोजन किया है ये बहुत ही सराहनीय है। महिलाओं में काफी उत्साह रहा। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिएं।'

-आराध्या।

'करवाचौथ को लेकर काफी दिन से उत्साह था। दैनिक जागरण द्वारा आयोजित मेहंदी उत्सव ने यादगार बना दिया। मेहंदी लगवाकर अच्छा लगा।'

compressed_81618261

-सुष्मिता सिंह।

'हर बार बाजार में जाकर मेहंदी लगवानी पड़ती थी। इस बार स्कूल में हो रहे मेहंदी उत्सव में ही लगवाई है। आर्टिस्ट ने बहुत अच्छा डिजाइन बनाया है।'

-आयुषी त्यागी।

'दैनिक जागरण और स्कूल का मेहंदी उत्सव बहुत अच्छा लगा। हमने मेहंदी लगवाई है। उम्मीद करेंगे कि आगे भी यहां इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।'

-अलका।

यह भी पढ़ें- CM रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को दिए 1-1 लाख के चेक, करवाचौथ की किट का भी तोहफा

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में कब दिखेगा करवाचौथ का चांद? पंडित जी से जानिए चंद्रोदय का समय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।