गाजियाबाद-दिल्ली रेल रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्रियों को परेशानी बढ़ी
साहिबाबाद में मालगाड़ी के बेपटरी होने के चार दिन बाद भी गाजियाबाद-नई दिल्ली रेल रूट पर यातायात सामान्य नहीं हो पाया है। पूर्वांचल और बिहार से आने वाली ...और पढ़ें

साहिबाबाद में मालगाड़ी के बेपटरी होने के चार दिन बाद भी गाजियाबाद-नई दिल्ली रेल रूट पर यातायात सामान्य नहीं हो पाया है। एआई इमेज
जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद। गाजियाबाद-नई दिल्ली रूट पर साहिबाबाद स्टेशन के पास मालगाड़ी के छह डिब्बे बेपटरी होने के चार दिन बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। शुक्रवार को पूर्वांचल और बिहार से नई दिल्ली आने वाली ट्रेनें करीब दो से चार घंटा तक देरी से पहुंचीं।
इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चार दिन में गाजियाबाद से गुजरने वाली करीब 250 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अभी यातायात सामान्य होने में दो से तीन घंटे का समय लग सकता है।
यात्रियों ने बताया कि ट्रेन कई स्टेशनों पर घंटों रुकते हुई आई। कई ट्रेनों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से पहले रोका जा रहा है। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास हादसे वाले स्थान पर ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों को गाजियाबाद से पहले रोका जा रहा है।
यात्रियों को ट्रेनों की देरी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर हादसे वाले स्थान पर ट्रैक के मरम्मत कार्य के कारण यहां पर कम रफ्तार से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनाें को गुजारा जा रहा है, इससे रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है।
चार घंटा देर से पहुंचीं काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
शुक्रवार को 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस वाराणसी से नई दिल्ली करीब चार घंटा, 15565 वैशाली एक्सप्रेस तीन घंटा, 12583 आनंद विहार टर्मिनल एसी डबल डेकर दो घंटा 10 मिनट, 82501 नई दिल्ली आइआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस दो घंटे देरी से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों ने बताया कि ट्रेन लेट होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
खबरें और भी
हादसे में ट्रैक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। साथ ही ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार और पैनल क्षतिग्रस्त हुआ है। ट्रैक पर मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। इसे पूरी तरह ठीक होने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। इस कारण ट्रेनें प्रभावित हैं।
- भागचंद मीणा, डीटीएम गाजियाबाद रेलवे स्टेशन
यह भी पढ़ें: पुराने वाहन स्क्रैप कराकर नया खरीदने पर 10 साल तक टैक्स छूट, गाजियाबाद में नई स्क्रैप नीति पर बैठक