इंदिरापुरम में 100 फुटा ग्रीन बेल्ट से हटेंगी अवैध झुग्गियां, मेयर ने दिया ध्वस्तीकरण का अल्टीमेटम
महापौर सुनीता दयाल ने इंदिरापुरम के 100 फुटा ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जों और झुग्गियों को हटाने के लिए बुलडोजर चलवाया। बिल्डर को एक दिन का अल्टीमेटम दिय ...और पढ़ें

इंदिरापुरम में ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण करती मेयर सुनीता दयाल। सौ. मेयर प्रतिनिधि
HighLights
महापौर ने इंदिरापुरम ग्रीन बेल्ट पर बुलडोजर चलवाया।
अवैध झुग्गियां हटाने के लिए बिल्डर को अल्टीमेटम।
कनावनी, प्रहलादगढ़ी, मकनपुर में भी हुई कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे हटाने के लिए महापौर एक बार फिर एक्शन में नजर आईं। सोमवार को उन्होंने इंदिरापुरम क्षेत्र का निरीक्षण किया और अवैध कब्जों को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त उन्होंने बताया कि एक बिल्डर ने नगर निगम की ग्रीन बेल्ट पर झुग्गियों को बसा रखा है, उन्हें हटवाने के लिए एक दिन का समय दिया गया है।
कुछ दिन पहले महापौर सुनीता दयाल ने इंदिरापुरम 100 फुटा रोड का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था, जिसमें तीन संस्थान सील भी किए थे। दस्तावेज की जांच पड़ताल के बाद महापौर ने जीडीए सचिव को पत्र लिखकर सामूहिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इंदिरापुरम में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। सौ. नगर निगम
सोमवार को जीडीए, नगर निगम और तहसील की संयुक्त टीमों द्वारा कार्रवाई की गई। महापौर संग संपत्ति अधिकारी चंद्रकांता, संपत्ति अधीक्षक रामशंकर वर्मा, लेखपाल सुरेंद्र कौशिक, लेखपाल निशांत त्यागी, लेखपाल उदयनारायण, सहायक अभियंता पवन कुमार मौजूद रहे।
महापौर ने बताया कि कनावनी, प्रहलादगढ़ी और मकनपुर की सीमा का चिन्हीकरण कराया और ग्रीन बेल्ट में बनी हुई अवैध झुग्गियों को हटवाकर कब्जा मुक्त कराया। ऐसे ही वर्ल्ड रेजिडेंसी बिल्डर द्वारा नगर निगम की ग्रीन बेल्ट पर बसाई हुई झुग्गियां को हटाने के निर्देश दिए।
एक दिन में झुग्गियों को नहीं हटवाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से हो रहे निर्माण के खिलाफ भी जीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां बिना नक्शा पास के अनाधिकृत रूप से कार्य किया जा रहा है, इस पर प्रतिबंध लगाया जाए।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि पूर्व में इंदिरापुरम ग्रीन बेल्ट पर झुग्गियां बसी मिली थीं, जिसमें पता लगा था कि फैजल नाम के व्यक्ति ने झुग्गियों को बसाया है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम में फुटपाथ से लेकर सड़क तक अतिक्रमण, शिकायत पर भी नहीं होती सुनवाई