पुलिस चौकी के पास से गार्ड केबिन चोरी, इंदिरापुरम में सुरक्षा पर सवाल
चोरों ने इंदिरापुरम के वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क के बाहर से एक भारी गार्ड केबिन चुरा लिया, जो पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर दूर था। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर गार्ड केबिन चोरी।
स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी, गश्त की मांग।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, चोरों की तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क के बाहर रखे लोहे के गार्ड केबिन को चोरों ने चोरी कर लिया।
पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर दूर से गार्ड केबिन चोरी होने पर लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। लोगों ने चोरों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
सेक्टर-16 में रहने वाले समाजसेवी अमित किशोर ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद पार्क के बाहर गार्ड के लिए केबिन रखा था। जिसका वजन करीब एक कुंतल था। इतने भारी केबिन को बिना बड़े वाहन और पूर्व योजना के ले जाना संभव नहीं है।
22 जुलाई को चोरी हुआ था केबिन
उन्होंने बताया कि चोरों ने 22 जुलाई को केबिन चोरी कर लिया। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी राजीव रंजन, प्रमोद कौशिक, धर्मेन्द्र सिंह, अशोक सोलंकी ने बाहरी लोगों की आवाजाही पर चिंता जताते हुए नियमित पुलिस गश्त और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर वे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेंगे। उन्होंने चोरों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात से पर्दाफाश किया जाएगा।