विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चों को स्क्रीन से दूर और प्रकृति के पास ले जाएगा ये पार्क, गाजियाबाद में GDA बनाएगा पहला 'वुडलैंड पार्क'

Published: Tue, 22 Sep 2026 02:57 PM (IST)

गाजियाबाद प्राधिकरण इंदिरापुरम में बच्चों को मोबाइल और डिजिटल दुनिया से दूर प्रकृति से जोड़ने के लिए वुडलैंड पार्क विकसित ...और पढ़ें

गाजियाबाद में जीडीए बनाएगा वुडलैंड पार्क। फोटो: एआई जनरेटेड

गाजियाबाद में जीडीए बनाएगा वुडलैंड पार्क। फोटो: एआई जनरेटेड

HighLights

  1. इंदिरापुरम में वुडलैंड पार्क का विकास

  2. बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का उद्देश्य

  3. पांच करोड़ की लागत से बनेगा यह पार्क

शाहनवाज अली, गाजियाबाद। प्राधिकरण ने बच्चों को मोबाइल और डिजिटल दुनिया से कुछ समय दूर कर प्रकृति से जोड़ने की तैयारी की है। इसके लिए इंदिरापुरम में नींबू पार्क को वुड लैंड पार्क के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

प्राकृतिक एवं हरित वातावरण पर आधारित इस पार्क में बच्चों को पेड़-पौधों के बीच घूमने, खेलने और प्रकृति को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। वहीं, आमजन के लिए भी यह पार्क सुकून का नया ठिकाना होगा। इस पार्क को विकसित करने में करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।

वुडलैंड पार्क की सबसे खास बात इसका प्राकृतिक स्वरूप होगा। इसे तैयार करने में किसी पेड़ पौधे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। घने हरित क्षेत्र के बीच ट्री वाक और ट्री ब्रिज बनाए जाएंगे।

इनके अलावा नेचर वाक और कनेक्टर ब्रिज के जरिये आगंतुक पार्क के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच सकेंगे। पेड़ों और हरियाली के बीच विकसित होने वाले ये मार्ग बच्चों के लिए रोमांचक अनुभव देने के साथ उन्हें प्रकृति के करीब लाने का काम करेंगे।

पार्क में विकसित होने वाले वॉकिंग ट्रेल, हरित क्षेत्र और सिटिंग एरिया आमजन के लिए भी उपयोगी होंगे। प्राकृतिक पेड़-पौधों के बीच तैयार यह स्थान शहरवासियों को रोजमर्रा की भागदौड़ से अलग शांत और हरित वातावरण का अनुभव देने की योजना है।

पेड़ों के बीच ट्री हाउस और सेल्फी प्वाॅइंट

पार्क में ट्री हाउस, सेल्फी प्वाॅइंट और सिटिंग एरिया भी प्रस्तावित हैं। बच्चों के लिए अलग से नेचर प्ले स्पेस विकसित किया जाएगा। यहां प्राकृतिक वातावरण के बीच खेल गतिविधियों का इंतजाम होगा। इसके साथ ही वाकिंग ट्रेल और हरित क्षेत्र पार्क को मनोरंजन पार्क से अलग पहचान देंगे।

इस पार्क के माध्यम से बल्कि बच्चों को प्राकृतिक परिवेश से जोड़ना है। मोबाइल और डिजिटल गतिविधियों के बढ़ते प्रभाव के बीच बच्चों को खुले वातावरण में समय बिताने का अवसर देना जरूरी है। वुडलैंड पार्क में बच्चे प्रकृति को देख, समझ और अनुभव कर सकेंगे। इससे उनमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
- नन्द किशोर कलाल, उपाध्यक्ष जीडीए

यह भी पढ़ें- 85 देशों के सामने चमकेगा गाजियाबाद, UPITS में लगेंगे स्पेशल स्टाॅल; विदेश में बाजार तलाशेंगे उद्यमी

यह भी पढ़ें- Exclusive: लाभार्थी बताएंगे सफलता की कहानी, सरकारी योजनाओं की बनेगी Reels; 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान