आबकारी घोटाला: दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को फिर जारी किया नोटिस, ईडी की अपील पर मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग के दो मामलों में बरी करने के खिलाफ ईडी की अपील पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से फिर जव ...और पढ़ें
-1777455762866_m.webp)
अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने फिर जारी किया नोटिस।
HighLights
दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल से फिर जवाब मांगा।
आबकारी घोटाला मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की अपील।
पहले जारी नोटिस तामील नहीं, अगली सुनवाई 22 जुलाई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दो अलग-अलग मामले में बरी करने के खिलाफ ईडी की अपील याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर जवाब मांगा है।
न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि रजिस्ट्री के अनुसार, केजरीवाल को पहले जारी किया गया नोटिस अभी तक तामील नहीं हुआ है।
जांच एजेंसी की तरफ से पीठ को बताया गया कि केजरीवाल को एक अप्रैल को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई भी पेश नहीं हुआ।
22 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी। ईडी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने जांच में शामिल न होकर, उन्हें जारी किए गए समनों की जान-बूझकर अवहेलना की।
यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल ने बेबुनियाद आपत्तियां उठाईं और जान-बूझकर ऐसे बहाने बनाए ताकि उन्हें जांच में शामिल न होना पड़े।
यह भी पढ़ें- आबकारी मामला: केजरीवाल-सिसोदिया के बाद अब आप नेता दुर्गेश पाठक ने भी सुनवाई से किया खुद को अलग, आज होगी सुनवाई
यह भी पढ़ें- 'राजघाट पर बैठकर AAP नेताओं को चिंतन करना चाहिए', भाजपा में शामिल हुईं स्वाति मालीवाल ने बोला तीखा हमला