Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'रामलला की मूर्ति लगाने से अयोध्या में भक्तों पर गोली चलाने की नहीं मिलेगी माफी', अखिलेश पर जमकर बरसे केशव मौर्य

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 03:05 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सैफई में रामलला की मूर्ति लगाने से अयोध्या में रामभक् ...और पढ़ें

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। जागरण

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी नौटंकी करती रहती है, हाल ही में अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अयोध्या में स्थापित रामलला की मूर्ति जैसी मूर्ति की फोटो शेयर की, जिसे सैफई में लगाने की बात कही गई। लेकिन मैं अखिलेश यादव को कहना चाहता हूं कि सैफई में रामलला की मूर्ति लगाने से अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को माफी नहीं मिलेगी। रामभक्त कभी भी उनको माफ नहीं करेंगे। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ कार्यक्रम में कहीं।

    उन्होंने कहा कि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने दुष्प्रचार किया कि भाजपा की 400 से अधिक सीटें आने पर संविधान को खत्म कर दिया जाएगा, उस दुष्प्रचार में कुछ लोग फंस गए और वोट विपक्ष को दे दिया, इससे उनको कुछ वोट अधिक मिल गए तो विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान करना शुरू कर दिया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधाममंत्री बनने के बाद विपक्ष के दुष्प्रचार का सच सामने लाकर रख दिया।

    इसके बाद पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए और चार राज्यों में एनडीए की सरकार बनी। अभी जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां पर भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

    2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे, उसमें मेरी जनता से अपील है और विश्वास है कि जो 2017 में हुआ है वह 2027 में होगा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

    यह भी पढ़ें- विपक्ष के फैलाए भ्रम जाल को तोड़ें, 2027 के लिए कमर कसें; डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज में आह्वान

    उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को प्रदेश के मतदाता सैफई पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा है।