Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विपक्ष के फैलाए भ्रम जाल को तोड़ें, 2027 के लिए कमर कसें; डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज में आह्वान

    By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 03 Apr 2026 03:23 PM (IST)

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में नवनियुक्त जिला स्तरीय पदाधिकारियों व नामित पार्षदों से मुलाकात की। वर्ष 2027 के चुनावों के लिए कमर क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सर्किट हाउस में नवनियुक्त जिला स्तरीय पदाधिकारियों व नामित पार्षदों से की मुलाकात

    2. दो दिनों के प्रवास पर शुक्रवार को संगम नगरी पहुंचे केशव मौर्य, हेलीपैड पर हुआ स्वागत

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शुक्रवार को संगम नगरी पहुंच गए हैं। पार्टीजनों ने उनका पुलिस लाइंस हेलीपैड पर गर्मजोशी से स्वागत किया। केशव मौर्य दो दिन प्रयागराज में प्रवास करेंगे। 

    विपक्ष के भ्रज जाल को तार्किक रूप से काटते रहें

    प्रयागराज पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने नवनियुक्त जिला स्तरीय पदाधिकारियों से मुलाकात की। नामित पार्षदों से भी भेंट करते हुए कहा, वर्ष 2027 के लिए कमर कस लें। विपक्ष आम जन के बीच जिस तरह का भ्रम जाल फैला रहा है, उसे तार्किक तरीके से काटते रहें।

    घर-घर जाकर लोगों की आशंकाओं का करें समाधान 

    उन्होंने कहा कि आप सब संगठन की ताकत हैं। नए भारत के निर्माण में आप अग्रणी सिपाही हैं। घर-घर जाएं और लोगों से संवाद करें। सभी तरह की आशंकाओं का समाधान करें। जहां समस्या आए संगठन के शीर्ष नेतृत्व से भी बात करें। भाजपा सभी स्तर पर आम लोगों और अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है।

    यह भी पढ़ें- 10 वर्ष पूर्व हुए घोटाले में फंसे प्रयागराज के एडीओ पंचायत दोबारा निलंबित, करछना में थी तैनाती

    यह भी पढ़ें- त्वचा की दुर्लभ बीमारियों पर रोकथाम व कारगर इलाज कैसे हो? प्रयागराज में समाधान को जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ