गाजियाबाद के खोड़ा में गंगाजल आपूर्ति का रास्ता साफ, जल निगम 266 करोड़ से बनाएगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान शासन ने बताया कि खोड़ा में 266.75 करोड़ रुपये की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाकर जल निगम गंगाजल की आपूर्ति कर सकता ह ...और पढ़ें

खोड़ा में गंगाजल आपूर्ति का रास्ता साफ। फोट: आर्काइव
HighLights
खोड़ा में गंगाजल आपूर्ति के लिए 266 करोड़ का प्रस्ताव
जल निगम बनाएगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, दो विकल्प सुझाए
हाई कोर्ट में शासन ने दाखिल किया जवाब, बैठकें जारी
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। हाईकोर्ट में सभासद दल के नेता सतीश कुमार गुप्ता की याचिका और पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा की जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान शासन की ओर से जवाब दाखिल किया गया कि खोड़ा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बना जल निगम 266.75 करोड़ से गंगाजल आपूर्ति कर सकता है।
दो तरीके से यह संभव है। पहला दैहरा झाल डासना क्षेत्र से जल अपर गंगा कैनाल से लेते हुए. 72 एमएलटी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाकर गंगाजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। दूसरा 60 एमएलडी अपर गंगा कैनाल के गंगा जल को खोड़ा में पेयजल योजना के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
मुख्य सचिव ने मांगा है प्रस्ताव
छह जुलाई को मुख्य सचिव ने नगर विकास विभाग, नोएडा प्राधिकरण, सिंचाई विभाग, जल निगम और नगर पालिका के अधिकारी के साथ बैठक की। इसमें खोड़ा में गंगाजल पहुंचाने को लेकर प्रस्ताव मांगा गया।
जल निगम के अधिशासी अभियंता ब्रह्मानंद ने गंगाजल पहुंचाने के दो प्रस्ताव दिए। उनका कहना है कि अगर सिंचाई विभाग गंगाजल दे तो खोड़ा में जल निगम वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बना गंगाजल आपूर्ति कर सकता है। नौ जुलाई को शासन की ओर से जवाब दाखिल कराया गया।