लोनी: नाला ओवरफ्लो होने से गली में हो रहा जलभराव , मोहल्लेवासी परेशान
लोनी की लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में नाला ओवरफ्लो होने से गलियों में गंदा पानी भर गया है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है और मोहल्लेवासी परेशान हैं। ...और पढ़ें

नाला हुआ ओवरफ्लो।
HighLights
लक्ष्मी गार्डन में नाला ओवरफ्लो, गलियों में गंदा पानी।
गंदगी, बदबू से आवाजाही प्रभावित, बीमारियों का खतरा।
शिकायतों के बाद सफाई निरीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संवाद सहयोगी, लोनी। लक्ष्मी गार्डन कालोनी में नाला ओवरफ्लो होने से गंदा पानी गलियों में बह रहा है। इसके चलते आवाजाही प्रभावित हो गई है और मोहल्लेवासी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
गली में भरे हुए गंदे पानी के कारण घर से बाहर निकलने से पहले लोग सोचने पर मजबूर हैं। लक्ष्मी गार्डन गली नंबर दो में रहने वाले लोग लंबे समय से नाला ओवरफ्लो की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि नाला का गंदा पानी गलियों से होते हुए लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।
जलभराव, गंदगी और बदबू के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी कर्मचारी सुध नहीं ले रहा है।
नाला का गंदा पानी कई दिनों से घरों के आगे तक पहुंच रहा है। शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, लोग बेहद परेशान हैं।
-सतेंद्र शर्मा, स्थानीय निवासीगली में बदबू और गंदगी से रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का डर लगातार बढ़ता जा रहा है।
-राम सिद्धार्थ स्थानीय निवासी
सफाई कर्मी प्रतिदिन नाला की सफाई करते है। लक्ष्मी गार्डन गली नंबर दो में हो रहे जलभराव का मामला संज्ञान में आया है गंदे पानी की निकासी कर गली में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।
राजकुमार, सफाई निरीक्षक, नगरपालिका परिषद लोनी
यह भी पढ़ें- घर बैठे मिलेगा पानी और सीवर कनेक्शन, सिर्फ आधार कार्ड होगा जरूरी; सरकार लाई नई योजना