Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोनी में रिजवाना हत्याकांड का खुलासा, पूर्व किरायेदार ने बातचीत बंद करने पर की हत्या; पुलिस के सामने उगले राज

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 08:37 PM (IST)

    लोनी में 26 जुलाई को हुई रिजवाना की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पड़ोसी किरायेदार फैजान ने बातचीत बंद करने और साथ रहने से मना करने पर उसकी ग ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

    HighLights

    1. पुलिस ने 26 जुलाई को हुई रिजवाना हत्या का पर्दाफाश किया।

    2. पड़ोसी किरायेदार फैजान ने बातचीत बंद करने पर की हत्या।

    3. साथ रहने से मना करने पर आरोपी ने गला घोंटा।

    संवाद सहयोगी, लोनी। थाना क्षेत्र की प्रेम नगर कॉलोनी में 26 जुलाई को हुई रिजवाना की हत्या की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। उसकी हत्या पड़ोसी किरायेदार ने बात न करने, साथ रहने से मना करने पर की थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि 26 जुलाई को प्रेम नगर कॉलोनी में रिजवाना की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति ने अशोक विहार कॉलोनी निवासी फैजान उर्फ बहरा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    उनका आरोप था कि पहले फैजान उसी मकान में द्वितीय तल पर किराये पर रहता था। उनके घर से जाने के बाद वह पत्नी से मिलने जाता था। उन्होंने इसका विरोध किया था। इसके बाद उसने मकान खाली कर दिया था।

    'तुम्हें किसी का नहीं रहने दूंगा'

    मकान खाली करते समय उसने रिजवाना को किसी की न रहने देने की बात कही थी। रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। बृहस्पतिवार देर शाम फैजान उर्फ बहरा निवसी को अशोक विहार जैन कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    आरोपित ने पुलिस को बताया कि करीब आठ माह से उसकी रिजवाना से बातचीत थी। रिजवाना के पति को इसकी जानकारी लग गई थी। इसके बाद वहां से मकान खाली करना पड़ा था। मकान खाली करने के बाद रिजवाना ने बातचीत बंद कर दी थी।

    26 जुलाई को वह उससे मिलने गया। उसने बातचीत बंद न करने, साथ रहने और अशोक विहार कॉलोनी में मकान लेने की बात कही लेकिन वह किसी बात पर राजी नहीं हुई। जिसपर गुस्से में उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।

    अन्य के साथ होने का आरोप

    आरोपित ने मृतका पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि मकान खाली करने के बाद वह उसपर नजर रखे हुए थे। वह किसी अन्य से बातचीत करने लगी थी। वारदात से दो दिन पहले वह कॉलोनी स्थित एक चौक पर मिलने गई थी। उसने रिजवाना से किसी ओर से बात न करने के लिए कहा था लेकिन उसने मना कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, बेटी भी घायल