Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फल के ठेले पर कुत्ते के पेशाब का विरोध करने पर छोड़ा पिटबुल, बेटे को काटा; अब कोर्ट के आदेश पर FIR

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 06:48 PM (IST)

    लोनी में एक महिला फल विक्रेता, उसके पति और बेटे पर पिटबुल कुत्ते से हमला कराने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर चार ल ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    HighLights

    1. महिला फल विक्रेता के परिवार पर पिटबुल से हमला।

    2. कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ FIR।

    3. आरोपितों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

    संवाद सहयोगी, लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में महिला फल विक्रेता, उसके स्वजन पर पिटबुल कुत्ते से हमला कराने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना 21 मई 2025 की है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले जांच में जुटी है।

    डीएलएफ रेल विहार निवासी मिथलेश ने बताया कि उनकी कॉलोनी स्थित खाली प्लॉट के सामने फल की दुकान है। 21 मई 2025 की सुबह करीब छह बजे उनके पति फल की दुकान लगा रहे थे।

    तभी कॉलोनी स्थित वफा टेलर एंड बुटिक के मालिक का बेटा प्रतिबंधित नस्ल का कुत्ता लेकर वहां पहुंचा। कुत्ते ने ठेले पर रखे फलों पर पेशाब कर दिया। जिससे फल खराब हो गए। विरोध करने पर आरोपित ने गाली-गलौज की।

    बेटे नितिन ने डंडे से हटाने का प्रयास किया तो उन पर झपटा कुत्ता

    आरोप है कि सायम रजा, उसकी पत्नी यासमीन, बेटा और बड़ा भाई लाठी-डंडे, कुत्ते को लेकर वहां पहुंचा। आरोपितों ने कुत्ते का पट्टा खोलकर पति पर छोड़ दिया। उनके साथ मारपीट, गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।

    जब उनके बेटे नितिन ने कुत्ते को डंडे से हटाने का प्रयास किया तो कुत्ता उनपर झपट पड़ा। कुत्ते ने बेटे के गुप्तांग पर काट लिया। लोगों ने किसी प्रकार सभी को बचाया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

    खबरें और भी

    आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसपर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपित सायम रजा, यासमीन, आरोपित के बेटे और बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कर ली है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

     

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 5 पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, चार सस्पेंड और एक लाइन हाजिर