मानसून की पहली बारिश में डूबा लोनी, जलभराव ने खोल दी नगर पालिका के दावों की पोल
लोनी में मंगलवार को हुई पहली मानसूनी वर्षा से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया और नालियां ओवरफ्लो हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इस ...और पढ़ें

लक्ष्मी गार्डन नाला रोड पर भरावर्षा का पानी। जागरण
HighLights
लोनी में पहली मानसूनी वर्षा से व्यापक जलभराव।
नालियां ओवरफ्लो होने से सड़कें बनीं नाले।
नगर पालिका के नाला सफाई दावों की खुली पोल।
संवाद सहयोगी, लोनी (गाजियाबाद)। मंगलवार सुबह शुरू हुई वर्षा दोपहर के बाद तक रुक-रुक कर होती रही। इससे शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया।
वर्षा के दौरान नगर की नालियां ओवरफ्लो गईं। पानी सड़क से बहा और फुटपाथ नाले की शक्ल में नजर आने लगे। लोनी तिराहा गाजियाबाद मार्ग पर वर्षा का पानी मंदिर के सामने इस ओर से उस ओर तक भर गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
गर्मी से मिली राहत
मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला। झमाझम वर्षा होने लगी। वर्षा के कारण पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिल गई। वहीं जगह-जगह जल भराव देखने को मिला। जिससे नगर पालिका के नालों के सफाई अभियान पर सवालिया निशान लग गया है।

नगर पालिका द्वारा दावा किया गया था की शहर के नाली और नालों की सफाई कराई जा रही है। लेकिन मंगलवार को हुई वर्षा से सफाई अभियान की पोल खुल गई। जिधर देखो उधर नाली का पानी सड़कों पर आ गया जिससे लोग जलभराव के कारण परेशान रहे।

मानसून की पहली वर्षा ने ही नगर पालिका के कार्याें की पोल खोल दी। मंगलवार सुबह हुई बारिश से शहर के दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर पावी व परम हंस विहार के सामने, लोनी तिराहा से गाजियाबाद मार्ग, गढ़ी कटैया मार्ग गाजियाबाद लोनी मार्ग, खन्ना नगर रामेश्वर पार्क, सरल कुंज, आनंद विहार राजीव गार्डन, अमित विहार समेत दर्जनों कालोनियां में वर्षा के बाद नाला चोक होने से जलभराव का दृश्य देखने को मिला।
खबरें और भी
फेल हो रहा नपा का दावा
नगर पालिका प्रशासन का समुचित नाला सफाई कराने का दावा फेल नजर आया।इससे यह साबित होता है कि शहर के नालों की सफाई में औपचारिकता पूरी की गई है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने नालों की सही ढंग से सफाई कराने की मांग की।

लोनी तिराहे व जवाहर नगर में नाला बनाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान जल निकासी पूर्ण रूप से न हो पाने से दर्जनों कालोनियों में जलभराव रहा। लोनी नगर पालिका सफाई निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि 13 पंप सेट और पांच जैटिंग मशीनों से क्षेत्र में हुए जलभराव की समस्या का समाधान किया जा रहा है।