Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में 900 CCTV कैमरे और 8 वॉच टावर, मोदीनगर में कड़ी निगरानी

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:36 PM (IST)

    मोदीनगर में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर 900 सीसीटीवी कैमरे और आठ वॉच टावर से निगरानी र ...और पढ़ें

    कांवड़ यात्रा को लेकर बिजली के पोल पर कराई गई बैरिकेडिंग। जागरण

    कांवड़ यात्रा को लेकर बिजली के पोल पर कराई गई बैरिकेडिंग। जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली-मेरठ मार्ग पर 900 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी।

    2. मोदीनगर सर्किल में आठ वॉच टावर स्थापित किए गए।

    3. देहात क्यूआरटी व एसपीओ भी सुरक्षा में तैनात।

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेजी पर है। कांवड़ यात्रा को सकुशल तरीके से संपन्न कराने को लेकर सरकारी मशीनरी जुट गई है। जैसे जैसे कांवड़ यात्रा नजदीक आ रही है। वैसे ही तैयारियां भी धरातल पर दिखनी शुरू हो गई हैं। जिले में कांवड़ियों का आना भी शुरू हो गया है।

    विद्युत विभाग की तरफ से बिजली के अधिकांश पोल व खंभों को कवर करने के साथ ट्रांसफार्मर पर बैरिकेडिंग कर दी है। पुलिस व नगरपालिका की तैयारी भी जोरो पर हैं। दिल्ली मेरठ मार्ग पर 900 सीसीटीवी कैमरों से पूरी कांवड़ यात्रा पर निगरानी रखी जाएगी। नगरपालिका व थाना पुलिस की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही दिल्ली मेरठ मार्ग पर प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पुलिस मदद लेगी।

    कैमरों का फोकस दिल्ली मेरठ मार्ग पर करने की पुलिस ने अपील भी की है। इसके साथ ही मोदीनगर सर्किल में आठ जगहों पर वॉच टावर रहेंगे।मेरठ की तरफ से गाजियाबाद जिले में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों की संख्या को कादराबाद व निवाड़ी में गंगनहर पटरी मार्ग पर नोट किया जाएगा। जिससे स्पष्ट हो सके कि कितने कांवड़ियों का जिले में प्रवेश हुआ है।

    वॉच टावर की जगह चिह्नित, पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

    वॉच टावर के लिए पुलिस ने जगह चिह्नित की है। मोदीनगर सर्किल में कादराबाद चौकी के पास, मोदीनगर तहसील के पास, राज चौपला, बसस्टैंड, महामाया देवी चौकी, भोजपुर तिराहा, निवाड़ी गंगनहर पर पीर के पास व सौदा पुल के पास वॉच टावर का कार्य शुरू हो गया है। दूरबीन लेकर पुलिसकर्मियों की यहां पर ड्यूटी रहेगी। सभी गतिविधियों पर इनसे निगरानी रखी जाएगी।

    खबरें और भी

    सात जगहों पर रहेगी देहात क्यूआरटी की तैनाती

    कांवड़ यात्रा के मद्देनजर देहात क्यूआरटी की भी मोदीनगर में सात जगहों पर तैनाती रहेगी। जिले के बोर्ड कादराबाद में, राज चौपला, सीकरी पेट्रोल पंप, भोजपुर टोल से मसूरी बार्डर, परतापुर टोल से भोजपुर टोल, निवाड़ी गंगनहर पटरी मार्ग पर पीर के पास व अबुपुर में रेगुलेटर के पास ड्यूटी रहेगी।

    इसके साथ ही व्यवस्था बनाने के लिए एसपीओ व एनसीसी कैडेट्स की भी मदद ली जाएगी। इसके अलावा अग्निशमन की तरफ से मोदीनगर तहसील, राज चौपला व निवाड़ी गंगनहर के पास फायर टैंकर भी कांवड़ यात्रा के दौरान मौजूद रहेंगे।

    संदिग्धों पर रहेगी नजर, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में बढ़ाई निगरानी

    कांवड़ यात्रा के दौरान कोई असामाजिक तत्व शांतिव्यवस्था को प्रभावित ना कर सके, इसको लेकर संदिग्धों पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग अलर्ट मोड़ पर रहेगा। पुलिसकर्मियों की कांवड़ियों की वेशभूषा में ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाएगी। इंटरनेट मीडिया पर भी मॉनिटरिंग रहेगी।

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: कांवड़ियों के लिए गुड न्यूज, अब नहीं पूछना पड़ेगा रास्ता; QR कोड बताएगा सही राह

     

    कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर तैयारी तेजी पर है। अधिकांश कार्य पूरे कर लिए गये हैं। पूरी कोशिश है कि शांतिपूर्ण तरीके से कांवड़ यात्रा संपन्न कराई जाए।


    -

    - भास्कर वर्मा, एसीपी मोदीनगर