Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा को लेकर 8 सेक्टर में बंटा मोदीनगर, 1 KM के दायरे में 35 पुलिसकर्मी तैनात

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 01:39 PM (IST)

    कांवड़ यात्रा के लिए मोदीनगर को आठ सेक्टरों में बांटा गया है, जहां प्रत्येक एक किमी क्षेत्र में 35 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने दिल्ली-मेरठ म ...और पढ़ें

    AI जनरेटेड।

    AI जनरेटेड।

    HighLights

    1. मोदीनगर को कांवड़ यात्रा हेतु 8 सेक्टरों में बांटा गया।

    2. प्रत्येक सेक्टर में 35 पुलिसकर्मी, एक किमी क्षेत्र में तैनात।

    3. दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। कांवड़ियां जिले में प्रवेश करने लगे हैं। यात्रा को सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारियां अब धरातल पर भी दिखने लगी हैं।

    मोदीनगर को 8 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर को एक किमी एरिया में रखा गया है, जिसमें 35 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक यू-टर्न के अलावा सड़क किनारे जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। राजचौपला, सीकरी पेट्रोल पंप व कादराबाद में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।

    बृहस्पतिवार से ही पुलिस की दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तैनाती कर दी गई है। शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस ने कादराबाद चेक पोस्ट से जिले की सीमा में आ रहे बड़े वाहनों को लौटाना शुरू कर दिया। किसी भी ट्रक, ट्राला, डंपर आदि बड़े वाहन को जिले में नहीं आने दिया।

    यू-टर्न पर बैरिकेडिंग का काम हुआ शुरू

    दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर में नगरपालिका की तरफ से सभी यू-टर्न पर बैरिकेडिंग का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। अधिकांश यू-टर्न बंद करके केवल दोपहिया वाहन निकलने की जगह छोड़ी गई है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर जब दिल्ली-मेरठ मार्ग पर वन-वे किया जाएगा, उसी दौरान यू-टर्न पूरी तरह ब्लाक कर दिये जांएगे। इसके अलावा डिवाइडर के पास झाड़ियों व पौधों की कटाई कराई गई है।

    वहीं, अभी राजचौपले पर कंट्रोल रूम का काम शुरू नहीं हुआ है। जबकि, गंगनहर पर कंट्राेल रूम का कार्य पूरा हो चुका है।

    निवाड़ी गंगनहर पटरी मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद

    निवाड़ी गंगनहर पटरी मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यहां अब कांवड़ियां चलेंगे। केवल गंगनहर पुल क्रास कर निवाड़ी जाने के लिए जगह छोड़ी गई है। दोनों तरफ पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। यहां जाम की स्थिति ना बने, इसलिए पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं।

    खबरें और भी

    बृहस्पतिवार रात को पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने निवाड़ी गंगनहर पटरी मार्ग पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: तीन दिन ये रास्ते देखकर घर से निकलें, एटा में यातायात डायवर्जन लागू

    कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी हैं। पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सभी को समय से ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दिल्ली-मेरठ मार्ग पर वन-वे किया जाएगा। - भास्कर वर्मा, एसीपी मोदीनगर