Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादनगर के तीन विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ेगी, हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा निर्बाध लाभ

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 02:41 AM (IST)

    मुरादनगर में बढ़ती आबादी के कारण विद्युत उपकेंद्रों पर बढ़ते भार को देखते हुए, विद्युत निगम तीन उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाएगा। इससे रघुनाथपुर सहित सात ...और पढ़ें

    रघुनाथपुर उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का काम कराते अधिकारी। जागरण

    रघुनाथपुर उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का काम कराते अधिकारी। जागरण

    HighLights

    1. मुरादनगर के तीन विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता में वृद्धि होगी।

    2. सात हजार उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।

    3. उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी, सर्वे जारी।

    विजयभूषण त्यागी, मुरादनगर (गाजियाबाद)। नगर के क्षेत्र में विस्तार होने व नई कालोनियों के बसने के कारण बहुत से उपकेंद्रों पर उनकी क्षमता से अधिक भार पड़ रहा है।

    इस समस्या को देखते हुए विद्युत निगम आने वाले दिनों में नगर के तीन विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता में वृद्धि करा रहा है। उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ने से उनसे संबंद्ध सात हजार उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। पहले चरण के लिए रघुनाथपुर उपकेंद्र का चयन किया या है।

    अक्सर की जाती है मांग

    बाकी उपकेंद्रों का चयन भी जल्द किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है उपकेद्रों के साथ ही उपभोक्ता कनेक्शनों की भी क्षमता को बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में मुरादनगर क्षेत्र मे कुल 15 विद्युत उपकेंद्र हैं। इन उपकेंद्रों उपखंड़ों को छोटे 5 एमवीए, मंझले 10 व 15 एमवीए व बड़े 20 एमवीए की क्षमता हैं।

    मांग आपूर्ति में गैप होने के चलते अक्सर उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने की मांग की जाती है। लोगों की मांग को देखते हुए विद्युत निगम क्षेत्र के तीन उपकेंद्रों की क्षमता को बढ़ाने जा रहा है। पहले चरण के लिए रघुनाथुर उपकेंद्र का चयन किया गया है।

    कार्यक्रम के तहत रघुनाथपुर उपकेंद्र में क्षमता बढ़ाने का काम शुरू भी हा चुका है। अन्य उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि भी माह के अंत की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इन उपकेंद्रों के संबद्ध क्षेत्र के लोगों की मांग के आधार पर कार्रवाई की गई है। क्षमता बढ़ने से क्षेत्र के सात हजार उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेंगी।

    खबरें और भी

    उपकेंद्रों के अलावा उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की क्षमता में भी होगी वृद्धि

    देखने में आया है कि जिले में बहुत अपने कनेक्शन की क्षमता से अधिक मात्रा में बिजली का उपभोग कर रहे हैं। दस वर्ष पूर्व किसी के कनेक्शन की क्षमता दो केवी थी तो वर्तमान में वह चार केवी स्तर बिजली उपभोग कर रहा है। इसी प्रकार चार केवी वाले की दर छह केवी या अधिक है।

    कनेक्शन चार्ज से बचने के लिए उपभोक्ता क्षमता बचवाने से बचते हैं। इस प्रकार के उपभोक्ताओं की संख्या नगर में पांच हजार से अधिक बताई गई है। बिजली के बिलों के आधार पर इस प्रकार के कनेक्शनों का पता लगाकर उनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी।

    इसके लिए विद्युत निगम आपके द्वारा अभियान के तहत के सर्वे करके उपभोक्ताओं के कनेक्शन का वास्तविक लोड पता किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में बिजली खपत ने तोड़ा रिकॉर्ड, 9350 मेगावाट पर पहुंचा पीक लोड

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बिजली संकट गहराया: क्रासिंग रिपब्लिक में नौ घंटे गुल रही बिजली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    मुरादनगर की विद्युत वितरण व्यवस्था

    विवरण संख्या / मात्रा
    कुल कनेक्शन 80,000
    • शहरी कनेक्शन 30,000
    • ग्रामीण कनेक्शन 45,000
    कुल उपकेंद्र  14
    ट्रांसफार्मर 2,500
    फीडर लाइन  40

    ओवरलोडिंग व बिजली कटौती की समस्या से लोगों को राहत देने के लिए संबंधित उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। आने वाले दिनों में मांग के आधार पर दूसरे केंद्रों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।

    -

    अंकित कुमार, अधिशासी अभियंता, मुरादनगर