यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad News: मिड-डे मील का दूध पीने से 20 बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती
बच्चों में पेट दर्द की शिकायत होने पर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में भर्ती कराया गया है। बच्चों के बीमार होने की सूचना से शिक्षा विभाग ...और पढ़ें

HighLights
- शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
- बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में किया गया भर्ती
गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। लोनी के प्रेम नगर कॉलोनी स्थित प्राथमिक स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील में दूध पीने के लिए दिया था। जिसके बाद एक के बाद एक बच्चों की तबीयत बिगड़ती चली गई।
जानकारी के मुताबिक, लगभग 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में भर्ती कराया गया है। बच्चों के बीमार होने की सूचना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
अस्पताल में सभी बच्चों का उपचार चल रहा है। इनमें 9 बच्चों की स्थिति सामान्य होने पर उनको घर भेज दिया गया है। बच्चों को भर्ती करने के लिए गाजियाबाद से लोनी में एंबुलेंस बुलानी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। दूध का सैंपल लिया है।
.jpg)
उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी स्थानीय लोगों ने मिड डे मील की शिकायत तहसील दिवस पर अधिकारियों से की थी। इसके बाद भी मिड-डे मील में सुधार नहीं किया गया। खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नमूना भर रही है।
.jpeg)