Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में 23 जुलाई को लगेगी पासपोर्ट लोक अदालत, लंबित मामलों का होगा तुरंत समाधान

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 01:27 PM (IST)

    गाजियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 23 जुलाई को पासपोर्ट लोक अदालत लगेगी, जहां लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में 23 जुलाई को लगेगी पासपोर्ट लोक अदालत। फोटो: आर्काइव

    गाजियाबाद में 23 जुलाई को लगेगी पासपोर्ट लोक अदालत। फोटो: आर्काइव

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 23 जुलाई को पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य पासपोर्ट से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करना है।

    लोक अदालत शाम तीन बजे से पांच बजे तक हापुड़ चुंगी स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के कक्ष संख्या 320 में आयोजित होगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि लोक अदालत में वह खुद आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।

    इस दौरान केवल 50 लंबित फाइलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने आवेदकों से अपील की है कि वह अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति साथ लेकर आएं। जिससे मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 16 साल के किशोर से कराया काम, वेतन मांगा तो नौकरी से निकाला; FIR दर्ज

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कम नहीं हुआ हरनंदी नदी में आई बाढ़ का पानी, चिंता में डूबे किसान