पीएम मोदी ने किया मोदीनगर अमृत रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, संवर गई सूरत और मिलीं आधुनिक सुविधाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत योजना के तहत मोदीनगर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण कार्य का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस परियोजना से स्टेशन का आधुनिकीक ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने किया मोदीनगर अमृत रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन। फोटो: जागरण
HighLights
पीएम मोदी ने मोदीनगर रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया
अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया
बेहतर वेटिंग एरिया और सुंदर गेट यात्रियों को मिलेंगे
जागरण संवाददाता, मोदीनगर। अमृत भारत योजना के तहत मोदीनगर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण कार्य का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया।
इसको लेकर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान रहे। विधायक मोदीनगर डॉ. मंजू शिवाच ने उनका स्वागत किया। दोपहर के समय उद्घाटन हुआ तो लोगों ने सरकार का आभार जताया।
अमृत भारत योजना के तहत मोदीनगर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए करीब डेढ़ साल पहले कार्य शुरू हुआ था। इससे पहले यहां तमाम अव्यवस्थाएं थीं। सफाई व्यवस्था भी ज्यादा बेहतर नहीं थी। सुविधाओं का काफी अभाव था।
लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोग सुंदरीकरण की मांग उठा रहे थे। अब सुंदरीकरण कार्य के बाद यहां यात्रियों की सुविधाओं के लिए तमाम कार्य हुए हैं। रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण हुआ।
रेलवे स्टेशन का सुंदर गेट बनाया गया है। वेटिंग एरिया भी काफी बेहतर बने हैं। उद्घाटन को लेकर शुक्रवार दोपहर कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से लोगों को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने देशभर के 261 अमृत रेलवे स्टेशनों का एक साथ उद्घाटन किया। इस मौके पर रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी, जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, भोजपुर ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह, विनोद गौतम, मनोज त्यागी आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- बिना सूचना बढ़ा दिया बिजली बिल का बोझ, गाजियाबाद के उपभोक्ताओं को अब चुकानी पड़ रही है भारी सुरक्षा निधि