Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर NDA के साथ मैदान में उतरेगी रालोद, त्रिलोक त्यागी का बड़ा दावा

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 01:55 PM (IST)

    रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने घोषणा की कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी एनडीए के साथ सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने नीट ...और पढ़ें

    कार्यक्रम में अपनी बात रखतें रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी। फोटो: जागरण

    कार्यक्रम में अपनी बात रखतें रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी। फोटो: जागरण

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल एनडीए(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के साथ सभी सीटों पर मैदान में उतरेगी। रालोद सभी 403 सीटों पर काम करेगी।

    सिबंल कहीं फूल या नल हो सकता है, इसका निर्णय शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया जाएगा। 2027 में एनडीए यूपी में फिर से सरकार बनाएगी। ये बातें मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहीं। वे मोदीनगर में रालोद युवा के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे।

    नीट पेपर लीक के दोषी नहीं बख्शे जाएंगे

    उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में एजेंसियां जांच कर रही है। दोषियों पर सरकार ने कार्रवाई भी की है। आगे भी सरकार दोषियों को नहीं बख्शेगी। उन्होंने कहा कि रालोद हमेशा से किसानों के हित में खड़ी रही है।

    रालोद मुखिया जयन्त चौधरी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता हुई थी, जिसके बाद यूपी में गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल किया। आज यूपी में गन्ना भुगतान की हालत में बड़ा सुधार हुआ है। किसान को समय से भुगतान मिल रहा है।

    आज किसान वर्ग खुश है। इस मौके पर विधायक मोदीनगर डाॅ. मंजू शिवाच, ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह, अजित योगी पतला, रालोद युवा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी, जिलाध्यक्ष मेरठ अनिकेत भारद्वाज, महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्राणी त्यागी आदि उपस्थित रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने किया मोदीनगर अमृत रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, संवर गई सूरत और मिलीं आधुनिक सुविधाएं