Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबाबाद में बंद फ्लैट में लगी आग से सिलिंडर फटा, दमकल ने 35 मिनट में पाया काबू; शॉर्ट सर्किट से हादसा

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 09:53 AM (IST)

    साहिबाबाद के वैशाली स्थित ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट के एक बंद फ्लैट में आग लगने से गैस सिलिंडर फट गया। दमकल विभाग ने 35 मिनट में आग पर काबू पाया, प्रार ...और पढ़ें

    HighLights

    1. वैशाली के ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट में बंद फ्लैट में आग लगी।

    2. आग की तीव्रता से गैस सिलिंडर फटा, दहशत फैली।

    3. दमकल कर्मियों ने 35 मिनट में आग पर काबू पाया।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैशाली स्थित ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट में शुक्रवार सुबह करीब पौने चार बजे एक बंद फ्लैट में आग लग गई। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि फ्लैट में रखा गैस सिलेंडर फट गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

    fire-ghaziabad1

    दमकल कर्मियों ने बंद फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 35 मिनट की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की खबर से आसपास के निवासियों में दहशत फैल गई। दमकल कर्मियों ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दो दरोगा सस्पेंड, रिश्वत और ड्यूटी में खराब प्रदर्शन पर गिरी विभागीय गाज

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के पेट्रोल पंपों पर लागू हो सकता है बैरिकेड सिस्टम, नियम तोड़ने वाले वाहन होंगे बाहर