Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप लॉन्च, गाजियाबाद में अब राजमिस्त्री, प्लंबर और पेंटर को घर बैठे मिलेगा काम

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 02:57 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों और नियोक्ताओं को जोड़ने के लिए 'यूपी डिजिटल लेबर चौक' ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार के अवसर और सरक ...और पढ़ें

    यूपी में डिजिटल लेबर चौक ऐप लॉन्च। फोटाे: सांकेतिक

    यूपी में डिजिटल लेबर चौक ऐप लॉन्च। फोटाे: सांकेतिक

    HighLights

    1. यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप हुआ लॉन्च

    2. बिल्डर-ठेकेदार सीधे श्रमिकों से जुड़ सकेंगे

    3. श्रमिकों को रोजगार, योजनाओं की जानकारी मिलेगी

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। निर्माण कार्य से जुड़े राजमिस्त्री, बढ़ई, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर और अन्य श्रमिकों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप शुरू किया है।

    इस ऐप के जरिए बिल्डर, ठेकेदार और निर्माण एजेंसियां अपनी जरूरत के अनुसार पंजीकृत श्रमिकों को मोबाइल से खोजकर सीधे संपर्क कर सकेंगी। वहीं, श्रमिकों को काम की तलाश के लिए पारंपरिक लेबर चौक पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

    ऐप से घर बैठे मिलेगा रोजगार

    ऐप पर पंजीकरण करने वाले श्रमिकों को रोजगार के अवसरों के साथ श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। इससे पात्र श्रमिक योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।

    विभाग के अनुसार यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। श्रम विभाग ने अधिक से अधिक श्रमिकों और नियोक्ताओं से ऐप डाउनलोड कर इसका उपयोग करने की अपील की है, ताकि रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया और अधिक सरल व पारदर्शी बन सके।

    पंजीकृत श्रमिकों को सीधे मिलेगा काम

    उक्त जानकारी देते हुए उप श्रमायुक्त दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि इस ऐप के लिए निर्माण की कार्यदायी संस्थाओं के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वह इसका घर बैठे लाभ ले सकें।

    वहीं, श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को भी घर बैठे काम मिल सकेगा। इसके साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी भी ऐप के माध्यम से आसानी से मुहैया होगी।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: रेस्टोरेंट कारोबार के विवाद में दोस्त ने रची हत्या की साजिश, गुरुग्राम के कारोबारी की गोली मारकर हत्या