गाजियाबाद में LLB छात्रा के साथ धोखा, यूनुस खान ने योगेश बनकर किया दुष्कर्म; ब्लैकमेल ऐंठे 50 हजार
नंदग्राम में एलएलबी छात्रा ने यूनुस खान के खिलाफ योगेश बनकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
एलएलबी छात्रा ने यूनुस खान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
आरोपित ने योगेश बनकर शादी का झांसा देकर फंसाया।
अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र निवासी एलएलबी की छात्रा के साथ एक युवक ने पहचान छिपाकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल किया।
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपना नाम उसे योगेश बताया था जबिक उसका नाम यूनुस खान है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता का कहना है कि उसके संपर्क में एक युवक योगेश आया था। युवती का नंबर लेकर उससे कई बार आरोपित ने संपर्क किया। युवती से शादी के लिए दबाव डालने को आरोपित ने कहा कि यदि मना किया तो वह आत्महत्या कर लेगा।
25 जून को एक व्यक्ति ने फोन कर युवती को बताया कि योगेश ने जहर खा लिया है और वह मेरठ के अस्पताल में भर्ती है। युवती को धमकाया गया कि यदि योगेश की मृत्यु हुई तो उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा जिससे उसे जेल जाना पड़ेगा। परेशान होकर युवती किसी तरह मेरठ पहुंची, लेकिन वहां उस नाम का कोई अस्पताल नहीं मिला।
26 जून को युवती को आरोपित ने मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि तमंचा दिखाकर युवती को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। चार घंटे बाद युवती को होश आया तो उसने मुरादनगर में रेलवे लाइन पर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन एक अनजान व्यक्ति ने युवती को बचा लिया।
युवती का आरोप है कि अचेत अवस्था के दौरान आरोपित ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए हैं और अब उनके सहारे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपित ने युवती से गहने और 50 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़िता का आरोप है कि योगेश का असली नाम यूनुस खान है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी
पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। शीघ्र आरोपित का पता लगाकर गिरफ्तारक किया जाएगा।
जियाउद्दीन अहमद, एसीपी नंदग्राम