Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    असिस्टेंट कमिश्नर बनकर पैतृक गांव पहुंचे अविनाश सिंह कुशवाहा, पुष्प-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 04:19 PM (IST)

    अविनाश सिंह कुशवाहा ने यूपीपीएससी 2024 परीक्षा में 86वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर, वाणिज्य कर अधिकारी का पद प्राप्त किया। उनके पैतृक गांव सकोहा ...और पढ़ें

    असिस्टेंट कमिश्नर बनकर पैतृक गांव पहुंचे अविनाश सिंह कुशवाहा।

    असिस्टेंट कमिश्नर बनकर पैतृक गांव पहुंचे अविनाश सिंह कुशवाहा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर)। यूपीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा 2024 में 86 वें रैंक के साथ उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमिश्नर, वाणिज्य कर अधिकारी बने अविनाश सिंह कुशवाहा का सोमवार को उनके पैतृक गांव सकोहा में भव्य स्वागत किया गया।

    सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में अशोक स्तंभ परिसर टोडरपुर में स्तंभ के पास पुष्प अर्पित करने के पश्चात पैतृक गांव सकोहा पहुंच कर गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    अविनाश सिंह, क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. वंश नारायण सिंह कुशवाहा के सुपुत्र हैं। उनके पीसीएस अधिकारी बनने की खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों, युवाओं और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

    कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अविनाश सिंह की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। अविनाश सिंह कुशवाहा ने सभी लोगों के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य तय करें और पूरी लगन से मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर ऊषा मौर्या, रमेश कुशवाहा, विजय मौर्या, हीरा कुशवाहा , प्रेमचंद कुशवाहा, उदय नारायण कुशवाहा, मुहर्रम अली, फिरोज अंसारी सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- अभ्युदय फ्री कोचिंग में तैयारी कर PCS अफसर बने तीन युवा, अभ्यर्थियों के लिए वरदान साबित हुई योजना

    यह भी पढ़ें- RO-ARO टॉपर अनिल बनना चाहते हैं PCS अधिकारी, अभ्यार्थियों को बताया सफलता का मंत्र

    खबरें और भी