Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में सरकारी हॉस्टल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें अप्लाई

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 08:13 PM (IST)

    गाजीपुर में समाज कल्याण विभाग ने राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र- ...और पढ़ें

    राजकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन। AI जेनरेटेड फोटो

    राजकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. गाजीपुर के सरकारी हॉस्टलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू।

    2. इच्छुक छात्र 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करें।

    3. नियमित छात्रों और दिव्यांगों को मिलेगी प्राथमिकता।

    जागरण सहयोगी, गाजीपुर। समाज कल्याण विभाग ने जनपद के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों सकलेनाबाद, छावनी लाइन, सादात और जलालाबाद में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी है।

    इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पिछले सत्र (2025-26) में छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन नवीनीकरण आवेदन करना भी अनिवार्य होगा।

    नए प्रवेश के इच्छुक सभी छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। छात्रावासों में उपलब्ध सीटों का 70 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा 30 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए निर्धारित है। दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी।

    छात्रावास में केवल नियमित रूप से किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ही प्रवेश के पात्र होंगे। नौकरी या अन्य व्यवसाय से जुड़े विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

    ऑनलाइन आवेदन के साथ नवीनतम फोटो, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, शिक्षण संस्थान की फीस रसीद, दूरी प्रमाण पत्र, अभिभावक के हस्ताक्षर तथा सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित छात्रावास या जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन के कक्ष संख्या-38 में जमा करनी होगी।

    प्रवेश मेरिट, उच्च शिक्षा की प्राथमिकता और मूल निवास से छात्रावास की दूरी के आधार पर किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 31 जुलाई के बाद या अपूर्ण आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर रेलवे ने थर्ड लाइन का किया सफल ट्रायल, गोंडा कचहरी तक 71 किमी की स्पीड से दौड़ी स्पेशल ट्रेन

    यह भी पढ़ें- यूपी के 42 स्मारकों के संरक्षण पर 20.70 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार, चमकाए जाएंगे 25 जिलों के ऐतिहासिक धरोहर