Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब महिलाओं को नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, गांव में ही मिलेगा लोन और योजनाओं का लाभ

    Updated: Thu, 28 May 2026 09:31 PM (IST)

    गाजीपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे दिलाने के लिए हर मंगलवार 'लखपति दीदी' कार्यशालाएं आयोजित होंगी। ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड तस्वीर

    एआई जेनेरेटेड तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत प्रत्येक मंगलवार को जिले के दो-दो विकास खंडों में ‘लखपति दीदी’ कार्यशाला व चौपाल आयोजित की जाएगी, जहां महिलाओं को बैंक लोन, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और स्वरोजगार योजनाओं से सीधे जोड़ा जाएगा।

    जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में होने वाली इन कार्यशालाओं में केवल समीक्षा ही नहीं, बल्कि पात्र समूह सदस्यों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराने की तैयारी भी की गई है।

    ब्लॉक स्तर के अधिकारी रहेंगे मौजूद

    कार्यशालाओं में स्वयं सहायता समूह गठन, बैंक खाता, बैंक लिंकेज, ऋण वितरण, सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ), रिवॉल्विंग फंड, मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और ‘लखपति दीदी’ अभियान की समीक्षा होगी। इसके साथ ही पीएम सुरक्षा बीमा, पीएम जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना और आयुष्मान भारत योजना से महिलाओं को जोड़ने पर भी जोर रहेगा।

    कृषि, पशुपालन, उद्यान और मनरेगा से जुड़ी आजीविका गतिविधियों जैसे नर्सरी, मत्स्य पालन, खेत तालाब, वृक्षारोपण और कैटल शेड पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में उपायुक्त उद्योग, अग्रणी जिला प्रबंधक, नाबार्ड, श्रम विभाग, बैंक प्रतिनिधि और ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

    प्रशासन का उद्देश्य समूह की महिलाओं की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और योजनाओं का लाभ सीधे गांव स्तर तक पहुंचाना है।

    ब्लॉकवार कार्यशाला कार्यक्रम

    • दो जून : सदर दोपहर एक बजे, देवकली दोपहर तीन बजे
    • नौ जून : बाराचंवर एक बजे, कासिमाबाद तीन बजे
    • 16 जून : मरदह एक बजे, बिरनो तीन बजे
    • 23 जून : भावरकोल एक बजे), मुहम्मदाबाद तीन बजे
    • 30 जून : जखनियां एक बजे, सादात तीन बजे
    • सात जुलाई : जमानियां एक बजे, करंडा तीन बजे
    • 14 जुलाई : भदौरा एक बजे, रेवतीपुर तीन बजे

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर SP के खिलाफ अब्बास अंसारी ने दाखिल की अवमानना याचिका, HC के आदेश का पालन न करने का आरोप

    खबरें और भी